एक्सप्लोरर

Fatehpur News: फतेहपुर मकबरे में तोड़फोड़ के बाद अभी क्या है स्थिति? डीएम, एसपी ने बताई जमीनी हकीकत

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में मकबरे को लेकर इलाके में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच डीएम और एसपी ने हालातों के बारे में जानकारी दी है.

फतेहपुर जिले के अबू नगर स्थित पुराने मकबरे के पास मंगलवार को हालात तनावपूर्ण हो जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. बुधवार को भी मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

 यह कदम उस घटना के बाद उठाया गया है, जिसमें मंगलवार को हिंदू संगठनों के कुछ सदस्यों ने इकट्ठा होकर मकबरे में तोड़फोड़ की थी. हालात बिगड़ने के बाद पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है वहीं डीएम और एसपी ने सामान्य स्थिति होने की बात कही है.

एसपी ने दी हालातों की जानकारी

पुलिस के मुताबिक फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनूप कुमार सिंह ने बताया, 'स्थिति सामान्य है, कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है. हम यहां तैनात रहेंगे और किसी को भी यहां आने की इजाजत नहीं देंगे.” उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर लगातार पुलिस गश्त और निगरानी जारी है.

सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है ताकि किसी भी तरह की भीड़ इकट्ठा न हो सके. साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि भ्रामक या भड़काऊ संदेश फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा सके.

डीएम ने हिंसा के बाद क्या कहा?

जिला प्रशासन भी घटना के बाद से स्थिति पर नजर बनाए हुए है. फतेहपुर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन सभी पक्षों से संवाद कर रहा है और सभी ने प्रशासन पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा, 'स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, हम किसी भी तरह की अफवाह या अशांति फैलाने की कोशिश को सख्ती से रोकेंगे.”

पुलिस ने तोड़फोड़ की घटना में शामिल कुछ लोगों की पहचान कर ली है और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि कानून अपने तरीके से काम करेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति बिगड़ने से बच गई है. फिलहाल, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों की मौजूदगी और ड्रोन निगरानी से माहौल शांत बना हुआ है. प्रशासन का दावा है कि अगले कुछ दिनों तक सख्त निगरानी जारी रहेगी, ताकि पूरी तरह से शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget