एक्सप्लोरर

Ayodhya Cantt: फैजाबाद छावनी अब अयोध्या कैंट के नाम से जानी जाएगी, अधिकारिक एलान हुआ

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश की फैजाबाद छावनी को अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा. इसके लिए सरकार की तरफ से आज मंगलवार को गजट पत्र जारी कर दिया गया है.

Ayodhya Cantt Gazette: उत्तर प्रदेश की फैजाबाद छावनी को अब अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt) के नाम से जाना जाएगा. इसके नाम के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंजूरी तो पहले ही दे दी थी लेकिन मंगलवार (18 अक्टूबर) को रक्षा मंत्रालय की तरफ से गजट (Gazette) पत्र जारी कर दिया गया है. रक्षा मंत्रालय ने कुछ दिन पहले ही इसकी प्रक्रिया शुरू की थी और अब गजट जारी किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या छावनी करने को मंजूरी दी थी.

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए इस गजट पत्र में बताया गया है कि फैजाबाद मंडल और फैजबाद जिले का नाम बदलकर क्रमश: अयोध्या मंडल व अयोध्या जिला कर दिया है. वहीं फैजाबाद छावनी अयोध्या जिले के भीतर स्थित है और छावनी बोर्ड फैजाबाद द्वारा विद्यमान फैजाबाद छावनी का नाम बदलकर अयोध्या छावनी करने के लिए निश्चित किया गया है.


Ayodhya Cantt: फैजाबाद छावनी अब अयोध्या कैंट के नाम से जानी जाएगी, अधिकारिक एलान हुआ

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवंबर 2018 में दीपोत्सव समारोह के दौरान फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था. अब फैजाबाद छावनी को अयोध्या छावनी के रूप में जाना जाएगा क्योंकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के नाम परिवर्तन प्रस्ताव को मंजूरी के बाद इसके लिए गजट पत्र भी जारी कर दिया. इससे पहले साल 2021 अक्टूबर में यूपी सरकार ने केंद्र की मंजूरी के बाद फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने की घोषणा की थी.

वहीं यूपी की योगी सरकार ने साल 2018 नवंबर में फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था. इसके साथ ही इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया था, जिसके बाद इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन हुआ. इससे पहले योगी सरकार ने जून 2018 में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखा था. वहीं इसके बाद फिर झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन' किया गया.

UP News: यूपी के मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- 'गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास, गोमूत्र में रहती हैं गंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बाबर और बाबरी मस्जिद के समर्थक हैं उन्हें...', सपा पर केशव मौर्य का बड़ा हमला
'जो बाबर और बाबरी मस्जिद के समर्थक हैं उन्हें...', सपा पर केशव मौर्य का बड़ा हमला
राम मंदिर में अब आसानी से मिलेंगे दर्शन आरती पास, जानें फुलट डिटेल्स
राम मंदिर में अब आसानी से मिलेंगे दर्शन आरती पास, जानें फुलट डिटेल्स
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
केशव मौर्य के मदरसे वाले बयान पर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया, 'कुछ गलत…'
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध
LIVE: यूपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- मुझे पता है विपक्ष का अधिकार है विरोध

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget