एक्सप्लोरर

UP के इन जिलों में लगेगा खास सिस्टम, एंट्री से पहले चेहरे से होगी पहचान, योगी सरकार ने बनाया प्लान

Face Recognition System in UP: यूपी में अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे बड़े धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़े कदम उठाने की तैयारी की जा रही है. जिससे संदिग्धों की पहचान हो सकेगी.

Face Recognition System in UP: उत्तर प्रदेश में लगातार धार्मिक पर्यटन नए कीर्तिमान रच रहा है. प्रदेश में तेजी से पर्यटन में विस्तार हुआ हैं ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन के लिए सबसे अहम हैं. मंदिरों में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा की तमाम जरुरतों को देखते हुए यूपी के अयोध्या, वृंदावन, काशी, प्रयागराज जैसे बड़े स्थलों पर फेस रिकग्निशन सिस्टम लगाने का फैसला लिया गया है. इसकी शुरुआत राजधानी लखनऊ में अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर में पायलट प्रोजेक्ट के साथ हुई है. जल्द ही दूसरे धार्मिक स्थलों पर भी इससे जुड़ी औपचारिकता पूरी कर ली जाएगी.

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग श्रद्धालुओं की सुरक्षा को अधिक व्यवस्थित बनाने पर काम कर रहा है. इसका एक उद्देश्य संभावित खतरों से निपटना भी है. पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ये एआई आधारित सिस्टम हैं, इसके परीक्षण के दौरान 6500 विजिटर्स को रिकॉर्ड किया गया, जिसमें सिस्टम ने 96 फीसद सटीकता के साथ रियल टाइम चेहरा पहचानने में सफलता हासिल की है. इस सिस्टम के जरिए संदिग्ध और ब्लैकलिस्ट लोगों की पहचान करना आसान होगा. 

इन अहम धार्मिक स्थलों पर लागू होगा सिस्टम
फेस रिकग्निशन सिस्टम की सफलता के बाद इसे प्रदेश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर भी लागू किया जाएगा. पर्यटन मंत्री ने कहा कि अब इस सिस्टम को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, प्रयागराज के बड़े हनुमान मंदिर, अलोपी देवी मंदिर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, मथुरा के श्री बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर भी लगाने की तैयारी की जा रही है. 

मंत्री ने कहा कि इस सिस्टम से भीड़ के प्रबंधन में मदद मिलेगी. ये सिस्टम पहली बार में नजर आने वाले चेहरों को भी पहचानने में सक्षम है, जिससे मंदिर परिसर में आने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान हो सकेगी. इसके साथ ही ब्लैकलिस्ट लोगों को भी पहचानना आसान होगा. इस प्रोजेक्ट तहत मंदिर के प्रवेश द्वार पर हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए जाएंगे. जिससे मंदिर परिसर के आसपास हर तरह की गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी. जानकारों का भी मानना है कि इस कदम से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को और पुख्ता किया जा सकेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget