एक्सप्लोरर

यूपी में बिजली के निजीकरण को लेकर मचे घमासान के पीछे क्या है? जानें क्यों हो रहा है विरोध

UP Electricity Privatization: राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के चेयरमैन अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि निजीकरण का मसौदा तैयार करने वाली कंपनी ग्रांट थारटन दागी है.

उत्तर प्रदेश में विद्युत निजीकरण को लेकर घमासान मचा है लेकिन ये हंगामा और इसके पीछे का सच हम आपको बता रहे हैं कि आखिर ये हंगामा बरपा क्यों है? बताते चलें कि इसका मसौदा तैयार करने वाली कंपनी सवालों के घेरे में है. उपभोक्ता परिषद सवाल उठा रही है और ये कह रही है कि नियमों का उल्लंघन करके तथ्य छिपाकर कंपनी ने टेंडर लिया है.

इस नियम पर गौर करें तो वही कंसल्टेंट बनेगा जिस पर तीन साल तक कोई पेनाल्टी न हो. इसी बीच टेंडर निकलता है और कंपनी यूपी पावर कारपोरेशन को शपथ पत्र देती है कि कोई पेनाल्टी नहीं है और टेंडर मिल जाता. उपभोक्ता परिषद के विरोध के बाद पावर कारपोरेशन सवाल करती है और इसे कंपनी का जवाब मिलता है कि पेनाल्टी लगी है. फिर भी न तो इसे बैन किया जाता है और न ही इस पर कार्रवाई होती है और अभी भी वही कंपनी मसौदा तैयार कर रही है लिहाजा उपभोक्ता परिषद के साथ अब इस कंपनी का विरोध कर रही है.

यूपी की बिजली व्यवस्था में निजीकरण को लेकर घमासान मचा है. कर्मचारी विरोध में उतर रहे हैं, ऊर्जा मंत्री का विरोध जारी है. राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के चेयरमैन अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि निजीकरण का मसौदा तैयार करने वाली कंपनी ग्रांट थारटन दागी है. नियामक आयोग में इसे लेकर की शिकायत की गई है और सुनवाई न होने से इस पर आक्रोश व्याप्त है.

2 करोड़ 39 लाख का टेंडर पास करता है पावर कारपोरेशन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि जनवरी/ फरवरी 2025 में टेंडर जारी हुआ कि निजीकरण का मसौदा तैयार करने के लिए कंसल्टेंट चाहिए. शर्त ये रखी गई कि तीन साल तक कोई पेनाल्टी न हो. तीन कंपनियों ने टेंडर डाला जिसमें इवाई, डिलाइट और ग्रांट थारटन भारत टेंडर डालती है. 25 मार्च को पावर कारपोरेशन 2 करोड़ 39 लाख का टेंडर पास कर देता है.

अप्रैल में टेंडर पाने वाली को दिया नोटिस

जिसके बाद उपभोक्ता परिषद और कर्मचारी संघर्ष समिति के लोग आपत्ति जताते हैं, जिस पर कागज मांगे जाते है और अमेरिका रेगुलेटर के कागज को पावर कॉपोरेशन को उपलब्ध कराया जाता है. अप्रैल माह में टेंडर पाने वाली कंपनी को नोटिस दी जाती है. आरोप है कि पत्रावली दबा ली गई और टेंडर विंग कहता है कार्रवाई करो. उच्च प्रबंधन ने रोक लिया, जिसे असंवैधानिक बताया जा रहा है. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एक्स पोस्ट पर हैं और कर्मचारी मैदान में निशाने पर निजीकरण का मसौदा तैयार करने वाली कंपनी है अब देखना ये होगा कि इसे लेकर निर्णय क्या होता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget