एक्सप्लोरर

सपा के इलाकों में BJP यूं लगाएगी सेंध? 'नवीन' मंत्र के साथ संघ के सहयोग से बनेगा प्लान

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. चुनाव को लेकर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन एक-एक क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं से जमीनी फीडबैक ले रहे हैं और रणनीति तैयार की जा रही है.

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. चुनाव को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े एक-एक क्षेत्र का दौरा कर रहे है. नेताओं और कार्यकर्ताओं से जमीनी फीडबैक ले रहे हैं तो वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के साथ भी क्षेत्रीय स्तर पर समन्वय बैठक करके चुनावी तैयारियों पर चर्चा की जा रही है.

संघ के साथ बैठकों में ग्राउंड रिपोर्ट पर तो चर्चा हो ही रही है लेकिन उसके साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर कैसे जनता को पार्टी के साथ जोड़ा जाए उसको लेकर भी रणनीति तैयार की जा रही है.

‘ग्रामोदय से यूपी विजय ’ के मंत्र के साथ बीजेपी का फोकस

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संघ और बीजेपी के स्तर पर गांव से बूथ तक संगठन की पकड़ मजबूत करने और जनता से सीधा संवाद बढ़ाने की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है. ‘ग्रामोदय से यूपी विजय ’ के मंत्र के साथ पार्टी का फोकस ग्रामीण इलाकों में जन-संपर्क बढ़ाने, सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आम मतदाता, लाभार्थियों और समाज के कमजोर वर्गों से सीधा संपर्क स्थापित करने पर है.

इस रणनीति के तहत पार्टी कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर रही है. जिसके तहत पार्टी और संघ के कार्यकर्ता सीधे गांवों में जाएंगे और जनता के साथ सीधा संवाद करेंगें. संवाद में एक तरफ सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी तो वहीं सरकार और पार्टी को लेकर जमीन का फीडबैक भी लिया जाएगा. जन-स्पर्श अभियान: गांव-गांव जाकर आम वोटर, लाभार्थियों और समाज के कमजोर वर्गों से सीधा संपर्क बढ़ाना.

गांवों में कैसे मजबूत होगी बीजेपी?

जन-संवाद संकल्प: पारंपरिक वोटरों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की नाराजगी और समस्याओं को सुनना तथा समय रहते उनके समाधान की कोशिश करना. केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन की उपलब्धियों को लखनऊ से निकालकर गांव-गांव तक पहुंचाना.

संगठन-संवाद अभियान: कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और विधायकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा संगठन और सरकार के बीच संवाद की कमी को दूर करना. 2027 की तैयारियों में ग्रामीण उत्तर प्रदेश को विशेष फोकस क्षेत्र बनाना और गांवों में कमजोर पड़े बीजेपी के समर्थन आधार को फिर मजबूत करना.

जन-सेतु अभियान: सरकार, संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु तैयार करना, ताकि जनता की शिकायतें और फीडबैक संगठन तक प्रभावी तरीके से पहुंच सकें. महज संपर्क अभियान तक सीमित न रहकर मतदाताओं से संवाद को वास्तविक चुनावी समर्थन में बदलने की रणनीति.

ग्रामोदय से बूथोदय: गांव में संगठन की पकड़ मजबूत करने से लेकर हर बूथ और शक्ति केंद्र को सक्रिय करने तक की पूरी श्रृंखला पर फोकस. महिला, युवाओं, कमजोर वर्गों और बीजेपी के पारंपरिक मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाकर व्यापक सामाजिक समर्थन तैयार करने की कवायद.

जानकारों की मानें तो बीजेपी ग्रामीण इलाकों में इसलिए फोकस कर रही है क्योंकि वह सपा के इलाकों में सेंध लगाने की जुगत में है. माना जाता है कि ग्रामीण इलाकों में सपा का अच्छा प्रभाव है. ऐसे में बीजेपी आगामी चुनाव में ग्रामीण इलाकों में अपनी पैठ मजबूत कर सपा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.

 

पवन कुमार गौड़ एबीपी न्यूज में विशेष संवाददाता हैं. BJP, RSS और सरकार से जुड़ी खबरें और संसद की कार्यवाही कवर करते हैं. 2022 के यूपी चुनाव में तकरीबन 8 हजार किलोमीटर की बाय रोड कवरेज किया. कोविड और हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन को प्रमुखता से कवर कर चुके हैं. 3 लोकसभा चुनाव कवर करने के साथ साथ यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर करने का अनुभव है.

गौड़ के पास 15 सालों से ज्यादा का पत्रकारिता का अनुभव है. मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. पवन कुमार गौड़ ने रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है. संपर्क के लिए मेल करें- pavankg@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @brajwasipavan
 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
Embed widget