एक्सप्लोरर

UP Elections 2022: बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा ने समाजवादी पार्टी में जाने की बात को नकारा, जानें क्या कहा

बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा ने समाजवादी पार्टी में जाने की अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा मैं बीजेपी में हूं और यहीं रहूंगा.

UP Elections 2022: सुल्तानपुर की सदर विधानसभा से बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा ने समाजवादी पार्टी में जाने की अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया. गौरतलब हो कि सीताराम वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के बेहद करीबी माने जाते हैं. स्वामी प्रसाद मौर्या के सपा में जाते ही ये कवायद तेज हो गई थी वह भी सपा के कुनबे में शामिल हो जाएंगे लेकिन आज प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू हुये सीताराम वर्मा ने इस अफवाह पर विराम लगा दिया.

सपा में जाने की खबर को बताया अफवाह
दरअसल सूबे में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अचार सहिंता लागू होते ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसकी शुरुवात तब हुई जब भाजपा सरकार में कद्दावर नेता एवं कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्या ने पहले तो मंत्री पद के साथ साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था. स्वामी प्रसाद ने ये भी कहा था कि करीब दो दर्जन विधायक ऐसे हैं जो जल्द ही भाजपा से इस्तीफा देकर उनके साथ आ रहे हैं. तभी ये कयास लगाया जा रहा था कि सुल्तानपुर की सदर विधानसभा से भाजपा विधायक सीताराम वर्मा भी स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ जा सकते हैं. लेकिन आज प्रेस वार्ता कर आज सीताराम वर्मा ने ये कयास सिरे से खारिज कर दिया. सीताराम वर्मा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या उनके करीबी हैं, उनसे मधुर संबंध है लेकिन विचारधारा, सोच अलग हो सकती है.

मैं बीजेपी में हूं और यहीं रहूंगा
बीजेपी विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी में हूं और उसी में रहूंगा. उन्होंने कहा कि 2012 में जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुये इसी समाजवादी पार्टी ने मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था. उन्होंने कहा कि ये भाजपा ही है जिसने 2017 में मुझे टिकट देकर विधायक बनवाया, लिहाजा मैं भारतीय जनता पार्टी नही छोड़ सकता.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी होगी, इन सीटों पर होगा मतदान

UP Election: फिरोजाबाद की चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी तय, जानें- पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
वाराणसी में नौका संचालन पर रोक, इस वजह से प्रशासन ने लिया फैसला
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
यूपी में धीमी हुई मानसून की रफ्तार, आज 26 जिलों में होगी बारिश
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
भारत से राजनीति करेंगी शेख हसीना? थरूर वाली समिति को सरकार ने दिया जवाब
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
E20 पेट्रोल पर उठे 7 बड़े सवाल, सरकार ने आंकड़ों के साथ संसद में दिया जवाब
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget