एक्सप्लोरर

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी होगी, इन सीटों पर होगा मतदान

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ जिले की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी होगी.  इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. कोरोना के संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार नामांकन ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं. पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए मतदान होगा. इनमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 9 सीटें भी शामिल हैं. 

14 जनवरी से होगा नामांकन

पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके लिए नोटिफिकेशन 14 जनवरी को जारी की जाएगी. उम्मीदवार 21 जनवरी तक अपना नामांकन दाखिल कर पाएंगे. जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच जबकि 24 जनवरी तक  होगी. उम्मीदवार 27 जनवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को कराया जाएगा. 

पहले चरण में किन जिलों में होगा मतदान

पहले चरण में शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ जिलों में मतदान होगा.  

पहले चरण में किन सीटों पर होगी वोटिंग

पहले चरण में  नोएडा, दादरी, जेवर, सिंकदराबाद, बुलंदशहर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ साउथ, छपरौली, बरौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, दौलाना, हापुड़, कैराना, थाना भवन, शामली, बुढ़ाना, छरतावल, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तीनापुर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर,  सयाना, अनूपशहर, देबाई, शिकारपुर, खुर्जा, खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोइल, अलीगढ़, इगलास, छाता, मंत, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव, एतमादपुर, आगरा कैंट, आगरा साउथ, आगरा नॉर्थ, आगरा रूरल, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद और बाह विधानसभा सीट पर मतदान होगा. 

प्रत्याशियों के लिए क्या है नियम

उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के मुताबिक इस बार नामांकन ऑनलाइन भी किए जा सकेंगे. लेकिन ऑनलाइन आवेदन की प्रति और फीस जमा करने की रसीद निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करानी होगी. कोरोना के संक्रमण को देखते हुए चुनाव के लिए कुछ नए नियम भी बनाए गए हैं. इसके मुताबिक नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ केवल 2 व्यक्ति ही निर्वाचन अधिकारी के कक्ष तक जा पाएंगे. इसके अलावा नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस निकालने की इजाजत नहीं है. प्रत्याशी नामांकन के समय केवल दो गाडियों का ही प्रयोग कर सकता है. 

UP Election: अब अपना दल के विधायक अमर सिंह ने दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने 7 चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को कराया जाएगा. पूरे प्रदेश में मतगणना एक साथ 10 मार्च को कराई जाएगी.

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी और RLD की तरफ से पहली लिस्ट जारी, 29 उम्मीदवारों को दिया टिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget