एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जानिए- कौन हैं अकबरी बेगम जिन्हें कांग्रेस ने बिजनौर सदर सीट से बनाया अपना उम्मीदवार?

UP Elections: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने बिजनौर सदर सीट से अकबरी बेगम को मैदान में उतारा है. यहां पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा.

UP Assembly Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को रिझाने के लिए, सभी हथकंडे अपना रही हैं. ऐसे में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश भर में संघर्षशील महिलाओं को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है. इसी कड़ी में उन्होंने CAA के विरोध में पुलिस की गोली से मारे गए सुलेमान की मां अकबरी बेगम को, प्रियंका गांधी ने बिजनौर सदर सीट से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर 10 मार्च को आने वाले चुनावी नतीजों में अकबरी बेगम के ऊपर जनता कितनी मेहरबान होती नजर आएगी.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी के विधानसभा चुनाव 2022 में ऐसी महिलाओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है, जिन महिलाओं ने किसी ना किसी रूप में दुःख झेका है, चाहे यह प्रत्यक्ष रूप से झेला हो या अप्रत्यक्ष रूप से उनके परिवारों पर अत्याचार और दुख झेला है. उन्हीं नामों में से एक नाम है अकबरी बेगम का, जो बिजनौर के नहटौर इलाके की रहने वाली है. गौरतलब हो कि, अकबरी बेगम का तीसरे नंबर का सबसे छोटा बेटा 21 वर्षीय सुलेमान दिल्ली में रहकर आईएएस की कोचिंग कर रहा था.

क्या था मामला?

सुलेमान 15 दिसंबर 2019 को दिल्ली से नहटौर अपने घर आया हुआ था. 20 दिसंबर 2019 को बिजनौर के नहटौर में यानि जुमे के दिन सुलेमान जुमे की नमाज पढ़ने गया था. उसी दिन सैकड़ों स्थानीय लोगों ने जुमे की नमाज के बाद NRC-CAA के विरोध में जुलूस निकाला था. जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प शुरू हो गई. मृतका सुलेमान के भाई शुऐब के मुताबिक, सुलेमान और अनस जुमे की नमाज पढ़कर सीधे अपने घर की ओर आ रहे थे. जहां पुलिस ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिसमे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई थी.

परिवार को सान्तवना देने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा 24 दिसंबर 2019 को मृतक के परिवार वालों से मिली थी. जहां उनके साथ राहुल गांधी नहटौर पहुंचे थे और सुलेमान की मां अकबरी बेगम से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया था.

कांग्रेस ने अकबरी बेगम को दिया टिकट

अब कांग्रेस ने जिले की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है, जहां इस सूची में कांग्रेस ने सुलेमान की मां अकबरी बेगम को बिजनौर सदर सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है. टिकट मिलने के बाद बेगम ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया है. अब वोट मांगने के लिए डोर टू डोर चुनाव प्रचार में जुट गई हैं.

यह भी पढ़ें: 

UP Election 2022: सपा गठबंधन में क्या सबकुछ ठीक है? OP Rajbhar ने दिया जवाब, बोले, घर-घर जाकर कोरोना बांट रहे गृहमंत्री

UP Election 2022: सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर तंज, कहा- SP ने हज हाउस बनाया और बीजेपी ने मानसरोवर भवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget