एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर तंज, कहा- SP ने हज हाउस बनाया और बीजेपी ने मानसरोवर भवन

UP Election: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दिसंबर 2020 में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बने कैलाश मानसरोवर भवन का लोकार्पण किया था. श्रद्धालुओं के लिए यहां बेहतर सुविधाओं का प्रबंध है

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को कहा कि राज्य में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (SP) की सरकार ने गाजियाबाद में 'हज हाउस' (Haj House) बनाया था, जबकि बीजेपी (BJP) की मौजूदा सरकार ने यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 'कैलाश मानसरोवर भवन' (Kailash Mansoravar Bhawan) का निर्माण कराया, और इससे दोनों दलों के बीच अंतर साफ हो गया है. योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत प्रचार के लिए गाजियाबाद और उसके बाद बागपत में भी कार्यक्रम है. इन दोनों जिलों में चुनाव के पहले चरण के तहत 10 फरवरी को चुनाव होगा.

सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर तंज

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह ट़वीट किया, ‘‘आज मैं वाणिज्यिक, औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्र के रूप में प्रख्यात गाजियाबाद जिले में आप सभी के बीच रहूंगा. यहां की उर्वरा भूमि चित्त को ऊर्जा और उमंग से भर देती है और आप सभी का स्नेह, सहयोग और विकास के प्रति उत्साह मुझे जन सेवा के लिए प्रेरणा प्रदान करता है. योगी ने एक और ट्वीट किया, 'आपके जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के ग्राम सुराना में प्राचीन शिव मंदिर का 50 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण, गंग नहर सोंधा पुल से रेवड़ा रेवड़ी ग्राम तक 22 करोड़ रुपए की लागत से सड़क तथा हिंडन नदी पर पुल का निर्माण बीजेपी सरकार के कार्यकाल में ही हुआ है.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी के देवबंद सीट पर मुस्लिम महिलाओं के वोटों की संख्या तय कर सकती है जीत-हार, जानें क्या है इनकी मांगें

बीजेपी ने कैलाश मानसरोवर भवन बनाया-योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार ने गाजियाबाद में 'हज हाउस' (Haj House) बनवाया था. बीजेपी सरकार ने यहां 94 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कैलाश मानसरोवर भवन (Kailash Mansoravar Bhawan) का निर्माण कराया है. आस्था को सम्मान देता यह भवन श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है. फर्क साफ है. योगी ने दिसंबर 2020 में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बने कैलाश मानसरोवर भवन का लोकार्पण किया था. कैलाश मानसरोवर यात्रा और चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां उच्‍च स्‍तरीय सुविधाओं का प्रबंध है और करीब 300 लोगों के एक साथ ठहरने की व्यवस्था है. योगी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अगस्त 2017 में मानसरोवर भवन के निर्माण की घोषणा की थी. समाजवादी पार्टी की पूर्ववती सरकार में मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने 2016 में गाजियाबाद में 'हज हाउस' का निर्माण कराया था.

ये भी पढ़ें:

Rahul Gandhi on Pegasus: पेगासस पर न्यूयॉर्क टाइम्स के दावे पर बोले राहुल गांधी- मोदी सरकार ने किया देशद्रोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget