एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक हुआ 57.45% मतदान

UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. शाम 5 बजे तक 57.45% मतदान हुआ है. खीरी (लखीमपुर खीरी) में सर्वाधिक 62.42% मतदान हुआ.

Fourth Phase Up Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है. शाम 5 बजे तक 57.45% मतदान हुआ है. खीरी (लखीमपुर खीरी) में सर्वाधिक 62.42% मतदान हुआ, इसके बाद पीलीभीत में 61.33% और रायबरेली में 58.40% मतदान हुआ.

लखनऊ में रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने लखनऊ के स्कॉलर्स होम स्कूल मतदान केंद्र में मतदान किया. यूपी के अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि तीन चरणों में शांति पूर्वक मतदान हुआ है. इस चरण में ऐसे ही मतदान हो रहा है. उन्होंने कहा कि सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग होना चाहिए. शुरूआती दौर पर कुछ ईवीएम मशीनों की खराबी की शिकायत मिली थी. जिन्हें ठीक करा लिया गया है. लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी को अपने मतों का प्रयोग करना चाहिए.

पीएम मोदी मोदी ने कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूपी का चुनाव देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है. यूपी में विकासवादी सरकार होगी तो देश भी दोगुनी रफ्तार से तरक्की करेगा. यूपी का विकास देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है इसलिए विकास के लिए वोट करें. भाजपा की सरकार ही गरीबों और वंचितों का भला कर सकती है.

यूपी विधानसभा के हर बूथ पर जीतेगी बीजेपी- राजेश्वर सिंह

यूपी के लखनऊ की सरोजनी नगर से बीजेपी उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने कहा, "यूपी विधानसभा के हर बूथ पर बीजेपी जीतेगी. सबसे बड़ा मुद्दा राष्ट्रवाद का है ये विचारधारा की लड़ाई है, जो माफिया है उन्हें जेल से चुनाव लड़वाया जा रहा है इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. भारी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करें."

चौथे चरण में कई दिग्गज उम्मीदवार

चौथे चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है उनमें प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक (लखनऊ कैंट), मंत्री आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्वी) पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा (सरोजिनी नगर), उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (हरदोई) शामिल हैं. इसके अलावा नेहरू-गांधी परिवार का ‘गढ़’ माने जाने वाले रायबरेली में भी चौथे चरण में मतदान होगा. यहां कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई आदिती सिंह एक बार फिर मैदान में हैं. मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा.

ये भी पढ़ें-

UP Election 4th Phase Voting LIVE: यूपी में सुबह नौ बजे तक 9.10% हुआ मतदान, बसपा प्रमुख मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा, मंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई दिग्गजों ने डाला वोट

Mahoba News: 8 दिंसबर को लापता हुए 8वीं के छात्र का कुंए में मिला कंकाल, अब पुलिस भी आई सवालों के घेरे में

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget