एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बांदा में विपक्षियों पर बरसे स्वतंत्र देव सिंह, बोले- क्या जिन्ना की मूर्ति लगवाने आ रहे हैं अखिलेश?

UP Election 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि हम आ रहे हैं वो क्या करने आ रहे हैं, क्या राम मंदिर के निर्माण को रोकने आ रहे हैं.

UP Election 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने आज बांदा के बबेरू विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला साथ ही भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का बखान करते हुए लोगों से बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की.

सपा-बसपा पर बरसे स्वतंत्र देव सिंह

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बबेरू के पशु बाजार मंडी मैदान में जनसभा को संबोधित किया. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी और बसपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि हम आ रहे हैं. वो क्या करने आ रहे हैं, क्या राम मंदिर के निर्माण को रोकने आ रहे हैं, सरदार पटेल की मूर्ति को हटाकर जिन्ना की मूर्ति लगाने के लिए आ रहे हैं, या बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के लिए आ रहे हैं. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के चाहे हिंदू हो या मुस्लिम सभी को योजनाओं का लाभ मिला है.

UP Election: एसपी सिंह बघेल पर स्वामी प्रसाद मौर्य का तंज, बोले- BJP सरकार अपने केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकती

सपा सरकार में नवरात्रि में नहीं मिलती ती लाइट

उन्होंने कहा कि सपा वाले गुंडागर्दी करने भ्रष्टाचार करने और लूटने के लिए आते है. उन्होंने कहा कि सपा, बसपा सरकार में ईद और बकरीद में तो 24 घंटे लाइट मिलती थी. लेकिन नवरात्रि और रामनवमी पर लाइट नहीं मिलती थी. ऊपर से कावड़ यात्रा निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया. लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो ईद और बकरीद में भी 24 घंटे लोगों को लाइट मिली और नवरात्रि और राम बारात पर भी. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कावड़ यात्रा और राम बारात पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करवाई. वहीं कोरोना जैसी घातक महामारी में भी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व से देश के लोगों को बचाया.

UP Election 2022: अखिलेश-मुलायम के साथ वाली तस्वीर पर बीजेपी ने कसा तंज तो शिवपाल यादव ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget