एक्सप्लोरर

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य ने दागी बयानों की तोप, बीजेपी को सांप और खुद को नेवला बताते हुए कही ये बात

Swami Prasad News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयानों के जरिए यूपी चुनाव में जानवरों की भी एंट्री करा दी है. उन्होंने अपने एक ट्वीट से संघ और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (Uttar Pradesh Assembly Elections) में अब सांप और जानवरों की भी एंट्री हो चुकी है. स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh), भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और खुद की तुलना जानवरों से कर दी है.  

एक ट्वीट में गुरुवार को मौर्य ने कहा- 'नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही दम लेगा.'  मौर्य ने बीते दिनों योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद पार्टी से और कई विधायकों और मंत्रियों ने भाजपा छोड़ दी.

मौर्य के इस्तीफे के बाद उनके समर्थन में मुकेश वर्मा, विनय शाक्य, दारा सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है. सभी ने पार्टी और सरकार में उपेक्षा का आरोप लगाया है. मौर्य के साथ बिल्हौर विधानसभा से बीजेपी विधायक भगवती सागर, तिंदवारी से बृजेश प्रजापति और शाहजहांपुर के तिलहर से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा ने भी इस्तीफा दिया है.

पिछड़े समाज के बड़े नेता माने जाते हैं मौर्य
अपना इस्तीफा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपते हुए मौर्य ने कहा था कि - दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं. मौर्य पिछड़े समाज के बड़े नेता माने जाते हैं.  कोइरी-कुशवाहा जाति के वोटबैंक पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. यूपी में कोइरी-कुशवाहा वोट लगभग 5 फीसदी है.

मौर्य के इस्तीफे के बाद कुछ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कुछ नेताओं ने बात करने का आग्रह किया तो वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका अपनी पार्टी में स्वागत किया है. हालांकि मौर्य समेत किसी भी इस्तीफा देने वाले नेता ने अब तक ऐलान नहीं किया है कि वह कौन सी पार्टी में शामिल होंगे. अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह नेता सपा में शामिल होंगे लेकिन अभी तक किसी ने पत्ते नहीं खोले हैं. खुद मौर्य ने कहा है कि वह 14 जनवरी यानी शुक्रवार को यह बताएंगे कि वह कौन से दल में शामिल होंगे.

UP Election 2022: इस्तीफे के बाद विधायक मुकेश वर्मा का बड़ा दावा, बोले- 100 MLA संपर्क में, BJP को रोज लगेगा इंजेक्शन

UP Election 2022: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget