एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा से गठबंधन को लेकर शिवपाल यादव बोले- वो बड़े लोग हैं, हमसे बात नहीं करना चाहते 

UP Politics: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) प्रमुख शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो बड़े लोग हैं, अब हमसे बात नहीं करना चाहते हैं.

Shivpal Yadav Ghaziabad Visit: अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) होने हैं. चुनाव को लेकर गाजियाबाद (Ghaziabad) में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता जनता को अपनी ओर लुभाने में लगे हैं. अगर बात की जाए भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP), समाजवादी पार्टी (SP) या फिर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) की तो सभी पार्टियां अपनी अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए जनता को लुभाने का काम कर रही हैं. इसी कड़ी में बात करें तो सपा से अलग हुए वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने का एलान किया है, जिसके बाद से उनका गाजियाबाद में ये दूसरा दौरा रहा है. 

ओवैसी से मुलाकात पर कही ये बात
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की संपूर्ण उत्तर प्रदेश सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा आज गाजियाबाद पहुंची. जहां पर शिवपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए किसानों के साथ अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई, नौकरी के नाम पर झांसा, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और लखीमपुर खीरी कांड को लेकर योगी सरकार को घेरा. शिवपाल ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर कहा कि 25 प्रतिशत समाजवादी पार्टी को खड़ी करने की हमारी मेहनत है. अगर अखिलेश चाहें तो 25 प्रतिशत सीटें दे सकते हैं, ऐसे में घर वापसी की जा सकती है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं हुआ तो राष्ट्रीय लेवल की किसी पार्टी से गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे. ओवैसी से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि ये सिर्फ औपचारिकता मीटिंग थी. 

गठबंधन को लेकर असमंजस 
शिवपाल यादव का अखिलेश यादव के बारे में इस तरह से कहना कहीं ना कहीं घर वापसी का संकेत तो है. लेकिन, अखिलेश यादव शायद शिवपाल की घर वापसी नहीं चाहते हैं. अखिलेश पश्चिम में राष्ट्रीय लोक दल और पूर्व में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी कर चुके हैं. लेकिन, शिवपाल के बयान से तो लगता है कि वो मायावती चंद्रशेखर आजाद, प्रियंका गांधी के साथ भी मैदान में उतर सकते हैं. लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि क्या इनमें से कोई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ अपनी प्रगति की राह पर चलना चाहेगी या नहीं.

योगी सरकार पर बरसे शिवपाल 
शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब हमारी सरकार थी तो रोजगार के अवसर युवाओं के लिए बेहतर थे. लेकिन, आज एक तो बेरोजगारी है ऊपर से लगातार महंगाई का डंडा आम जनता को झेलना पड़ रहा है. इतना ही नहीं रसोई गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल और घर की सब्जियां तक लगातार महंगी होती जा रही हैं, जिसके चलते आम जनता का योगी सरकार से विश्वास उठ गया है. अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो बड़े लोग हैं, अब हमसे बात नहीं करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: 

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, बोले- कमल के फूल पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, अमित शाह ने कही थी ये बात 

CM Yogi in Ayodhya: काबुल नदी के पानी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 'जल अभिषेक', की रामलला की पूजा-अर्चना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget