एक्सप्लोरर

UP Election 2022: गोरखपुर में निषाद पार्टी ऑफिस के भीतर हंगामा, टिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने दी वोट नहीं देने की धमकी

गोरखपुर में निषाद पार्टी के दफ्तर के बाहर जमकर बवाल हो रहा है. दरअसल टिकटो की मांग और नापसंद उम्मीदवार के चलते पार्टी के कार्यकर्ता संजय निषाद से नाराज हैं और वोट नहीं देने की धमकी दे रहेहैं.

UP Election 2022: पहले बीजेपी के साथ सीटों के लिए संघर्ष और अब  टिकटों के बंटवारे को लेकर निषाद पार्टी के भीतर संग्राम मच गया है. बीते दिन गोरखपुर में निषाद पार्टी के दफ्तर के बाहर और भीतर जमकर हो-हंगामा हुआ. निषाद पार्टी के मुखिया डॉ संजय निषाद ने कल शाम अपने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की और कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम देखकर पार्टी के भीतर ही बवाल शुरू हो गया.

गोरखपुर ग्रामीण से सरवन निषाद को उम्मीदवार ना बनाए जाने से कार्यकर्ता नाराज

बता दें कि सबसे पहले निषाद बाहुल्य गोरखपुर ग्रामीण सीट पर ही हंगामा खड़ा हो गया. पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग थी कि उस सीट से संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद को टिकट मिले. पार्टी ने यही वादा भी किया था लेकिन नई लिस्ट में गोरखपुर ग्रामीण से सरवन निषाद का नाम नहीं है. जिसके बाद  कार्यकर्ता हंगामा करने लगे. महिला कार्यकर्ताओं ने सीधी धमकी दी कि सरवन निषाद को गोरखपुर ग्रामीण से उम्मीदवार नहीं बनाया तो उनका वोट निषाद पार्टी को नहीं मिलेगा.

चौरीचौरी सीट को लेकर भी बवाल

छोटी सी पार्टी चुनाव के बीच बड़ी मुसीबत में उलझ गई है. सरवन निषाद को गोरखपुर ग्रामीण के बदले चौरीचौरा सीट से चुनाव में उतारा जा रहा है. उधर चौरीचौरी सीट से टिकट की उम्मीद लगाए नेताजी के लोग भी भड़क गए हैं.  ईश्वर चंद जायसवाल के समर्थकों ने संजय निषाद और उनके बेटे सरवन निषाद का पुतला फूंककर अपना गुस्सा निकाला.

डॉ संजय निषाद ने कहा कार्यकर्ता को समझा लेंगे

हालांकि कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बीच पार्टी ऑफिस में ही बैठे डॉ संजय निषाद को लगता है कि ये सब कोई बड़ा मामला नहीं है और वो कार्यकर्ताओं को समझा लेंगे. संजय निषाद ने कहा, ''इस बात की उम्‍मीद रही थी कि गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से सरवन निषाद को टिकट मिलेगा. लेकिन वे भाजपा के सहयोगी दल हैं. बड़े भाई ने जहां से टिकट दिया है, वहां से चुनाव मैदान में उतरेंगे. कार्यकर्ताओं की जहां तक बात है उन्‍हें किसी तरह से मना लिया जाएगा.''

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल कितना हुआ महंगा, जानिए यहां

UP Election 2022: बीजेपी, सपा, बसपा, कांग्रेस और एमआईएम के नेता गुरुवार को गरमाएंगे चुनावी माहौल, जानिए कौन नेता कहां होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget