एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले- बीजेपी सरकार में ही संभव था राम मंदिर निर्माण का काम, जानिए- रोजगार के मुद्दे पर क्या कहा?

UP Elections: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बिजनौर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का काम सिर्फ बीजेपी सरकार में ही संभव था.

UP Assembly Election 2022: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बिजनौर पहुंचे. उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. डिप्टी सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए चांदपुर, बिजनौर, नूरपुर सहित अन्य विधानसभाओं की कार्य योजना की भी घोषणा की. डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का काम सिर्फ बीजेपी सरकार में ही संभव था.

डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के 7 साल की काम की तुलना कांग्रेस के 60 साल के कामों से भी नहीं की जा सकती है. उत्तर प्रदेश में आप अगर कमल का फूल खिलाएंगे तो विकास का काम होगा. 2017 में कमल का फूल खिलने से पहले उत्तर प्रदेश के हालात क्या थे, आप सभी को पता है. उत्तर प्रदेश में सभी प्रकार के माफिया सक्रिय थे. आप लोगों ने जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाने का अवसर दिया तो यह माफिया उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए या तो जेल में हैं.

राम मंदिर निर्माण को लेकर कही ये बड़ी बात

राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा, 'बीएसपी और समाजवादी पार्टी में क्या राम लला का मंदिर बनाने के लिए कुछ सोचा गया था. भगवान श्री राम क्या हमारे पूर्वज हैं, इन सब के पूर्वज नहीं हैं? लेकिन रामलला का मंदिर बनवाने के लिए बीजेपी ने जो काम किया है और मंदिर निर्माण का काम जो चल रहा है, वह सिर्फ बीजेपी में ही संभव था. यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की विजय है, जबकि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी लगातार तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि शिव भक्त जो कावंड लेकर जा रहे हैं, उन पर लाठी बरसाने का काम इन्हीं की सरकारों ने किया है. अब जब कांवड़ियां निकलते हैं तो बीजेपी सरकार में उन पर पुष्प वर्षा होती है. राम जन्म भूमि की भूमि पर हम होली मनाने का काम कर रहे हैं. हम भेदभाव के साथ नहीं विकास के साथ काम कर रहे हैं.'

रोजगार के मुद्दे पर कही ये बात 

डिप्टी सीएम ने कहा, '7 साल में हमने 75 जिलों का बिना भेदभाव के साथ विकास किया है. यह महात्मा विदुर की धरती है. यहां पर पांडव श्री कृष्णा आए थे. इस जिले में कितना काम हुआ है आपको पता है. 15 साल सपा और बसपा की सरकार में जितना काम हुआ वो काम 5 साल में बीजेपी सरकार में हुआ है. उतना और किसी सरकार में नहीं हुआ. किसी भी सरकार में सरकारी नौकरियां बिना रुपए के नहीं मिलती थी. जबकि बीजेपी सरकार में योग्यता के आधार पर बेरोजगारों को नौकरी देने का काम किया गया है.'

ये भी पढ़ें :-

CDS General Bipin Rawat: हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल जनरल बिपिन रावत, जानिए कितना शानदार है गढ़वाल में जन्में रावत का मिलिट्री करियर

लाल टोपी की लड़ाई संसद तक आई, सपा सांसद लाल टोपी में पहुंचे पार्लियामेंट, अखिलेश यादव ने कही ये बात

 

Koo App
आप सभी के आशीर्वाद का प्रतिफल है कि आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के ही नहीं अपितु विश्व के सबसे शक्तिशाली एवं लोकप्रिय नेता हैं. माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है. केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब जनता को अनेक विकास योजनाओं के माध्यम से लाभ दे रही है। - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 8 Dec 2021

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले- बीजेपी सरकार में ही संभव था राम मंदिर निर्माण का काम, जानिए- रोजगार के मुद्दे पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget