एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कानपुर देहात में बोले पीएम मोदी- इसबार 10 दिन पहले मनाई जाएगी होली, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

UP Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में इस बार होली 10 दिन पहले मनाई जाएगी. इस दौरान पीएम ने एक बार से माफियाओं का जिक्र कर विपक्ष पर निशाना साधा.

UP Assembly Election 2022: कानपुर देहात पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर देहात ने अपने सपूत को देश के सर्वोच्च पद पर भेज है. राष्ट्रपति कोविंद से जब भी मुलाकात होती है तो वो कानपुर देहात ज़िले के जीवन के बारे में बहुत कुछ बताते हैं, जिससे राष्ट्रपति के दिल में आपके लिए कितना प्यार है, समझ आता है. 

पीएम मोदी ने तल्ख तेवर में विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले चरण की वोटिंग ने चार बातें साफ कर दी हैं. पहली की उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी सरकार योगी सरकार आ रही है जोर शोर से आ रहीं है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और गोवा में चुनाव चल रहा है, खास तौर से गोवा के मतदाताओं को अवगत कराना चाहता हूं कि एक अखबार के इंटरव्यू में टीएमसी के एक नेता ने जो गोवा में पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. उनसे सवाल पूछा कि टीएमसी का गोवा में कोई वजूद नही है तो उन्होंने जवाब दिया खास तौर से इलेक्शन कमीशन हिंदुस्तान की जनता और उत्तर प्रदेश की जनता गौर करे टीएमसी कहती है कि हमने उस पार्टी से इस लिए गठबंधन किया है कि हिन्दू वोट को काटना चाहते है. क्या ये भाषा लोकतंत्र की है ये मौका है कि इस प्रकार की राजनीति को दफन कर देने का.

पीएम ने विरोधियों पर साधा निशाना

पीएम ने एक बार से माफियाओं का जिक्र करते हुए विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा, 'इन लोगों का बस चलता तो कानपुर और कानपुर की तरह ही यूपी के हर शहर में एक मोहल्ला, माफियागंज के नाम से बसा देते. याद करिए, पहले किस तरह ग़रीब के, मध्यम वर्ग के, व्यापारी-कारोबारी के घरों पर, ज़मीनों पर अवैध क़ब्ज़ा हो जाता था. उन्होंने कहा- पहले की सरकारों ने यूपी के सामर्थ्य के साथ इंसाफ नहीं किया. उन लोगों ने यूपी को लूटा, दिन रात लूटा और यहाँ के लोगों को अपराधियों-दंगाइयों-माफ़ियाओं के हवाले कर दिया.

पीएम ने कहा- 10 दिन पहले मनाई जाएगी होली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में इस बार होली 10 दिन पहले मनाई जाएगी. कानपुर के अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में रंगो वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी. 10 मार्च को ही जब चुनाव नतीजे आएंगे, धूम-धाम से रंगों वाली होली शुरू हो जाएगी. पीएम ने सपा के गठबंधनों को अवसरवादी गठजोड़ बताया. उन्होंने कहा कि हर बार ये लोग चुनाव में नया साथी लेकर आते हैं. नए साथी के कंधे के भरोसे चलने की कोशिश करते हैं. उन्होंने जनसमूह से पूछा कि जो साथी बदलते हैं, वो उत्तर प्रदेश का साथ देंगे क्या? मोदी ने कहा कि लोगों ने अवसरवादी गठजोड़ करने वाले इन परिवारवादियों को 2014 में हराया, 2017 में हराया और 2019 में फिर एक बार हराया और अब 2022 में भी ये हारेंगे. गौरतलब है कि कानपुर और बुंदेलखंड के 16 जिलों की 60 सीटों पर तीसरे चरण के चुनाव में 20 फरवरी को मतदान होगा. इस दौरान कानपुर, कानपुर देहात के अलावा जालौन के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं ने भी वर्चुअल माध्यम से मोदी के संबोधन को सुना.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: मुरादाबाद के कुंदरकी से बसपा उम्मीदवार का वायरल ऑडियो, इस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की अपील की

UP Election 2022: कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का विवादित बयान, बोले- 'तेजपत्ते की तरह इस्तेमाल हो रहा मुसलमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget