एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जयंत चौधरी का दावा- आज रात CM योगी और PM मोदी को नहीं आएगी नींद, बताई ये वजह

UP Elections: जयंत चौधरी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, ''इन लोगों ने चौधरी साहब को सम्मान नहीं दिया. इन लोगों ने सत्ता हासिल करने के लिए किसानों को तरह-तरह के झूठे वादे किये.''

UP Assembly Election 2022: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सम्मान नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी ने सत्ता हासिल करने के लिए किसानों से तरह-तरह के झूठे वादे किए. जयंत ने चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती पर अलीगढ़ के इगलास में आयोजित सपा और आरएलडी की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह की विराट विरासत को संभालने और देश के किसानों को सम्मान दिलाने के लिए आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इससे आज रात लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नींद नहीं आएगी.

जयंत चौधरी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, ''इन लोगों ने चौधरी साहब को सम्मान नहीं दिया. इन लोगों ने सत्ता हासिल करने के लिए किसानों को तरह-तरह के झूठे वादे किये. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अमित शाह आए थे और उन्होंने घोषणा की थी कि हम किसानों के हित के लिए एक नया कोष स्थापित करेंगे और चौधरी चरण सिंह सम्मान योजना बनाएंगे. अमित शाह जी दूरबीन लगा कर देखिए, चौधरी चरण सिंह के नाम पर आपने एक भी योजना बनाई हो तो बताइए." इस रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी शामिल होना था लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों के कोविड-19 संक्रमित होने के कारण एहतियातन सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने के फैसले की वजह से वह इसमें शिरकत नहीं कर सके.

नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है- जयंत
जयंत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "मोदी जी ने कहा था कि साल 2022 तक हम किसानों की आय दोगुनी कर देंगे अब 2022 आने में सिर्फ आठ दिन बचे हैं. क्या किसी किसान की आय दोगुनी हुई है. योगी जी विज्ञापनों में कह रहे हैं कि किसान खुशहाल हो गए हैं और उनकी आय दोगुनी हो गई है. आज देश की प्रति व्यक्ति औसत आय 86659 रुपए है और उत्तर प्रदेश की मात्र 41023 रुपये है. यह आधी से भी कम है.'' 

आरएलडी अध्यक्ष ने कहा, ''उत्तर प्रदेश की पिछली सपा सरकार के शासनकाल में प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद की प्रगति दर औसतन 6.9 प्रतिशत थी जो योगी के राज में 1.9 प्रतिशत रह गई है. योगी बाबा के राज में उत्तर प्रदेश की वित्तीय हालत बहुत खराब हो चुकी है. साधारण किसान परिवार आज गुजारा नहीं कर सकता. हमारे नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है. साल 2012 में 13 प्रतिशत युवा बेरोजगार थे लेकिन 2019 में वही आंकड़ा बढ़कर 67 प्रतिशत हो गया.''

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: जानिए नरेंद्र मोदी की पगड़ी किस महापुरुष की पगड़ी से मेल खाती है, जिस पर बनारस को नाज है

हरीश रावत बोले- राहुल गांधी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनानी होगी BJP की यह तकनीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget