एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जयंत चौधरी ने BJP सरकार को बताया किसान विरोधी, सपा को लेकर कही बड़ी बात

UP Politics: जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने कहा है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से उनके गठबंधन की बात चल रही है. जल्द ही सीटों पर चर्चा होकर सीटों का एलान भी कर दिया जाएगा. 

Jayant Chaudhary Gautam Budh Nagar Visit: गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) के जेवर में आरएलडी (RLD) की जनसभा में जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि ये दोनों सरकारें किसान (Farmers) विरोधी हैं. अगर सरकार (Government) किसानों के हित में सोचती तो तो आज 11 महीने से सीमाओं पर धरना दे रहे किसान सड़कों पर ना बैठे होते. ओवैसी और शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की पार्टी से गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर सभी लोग मिलकर विचार करेंगे वो अकेले कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं और ना ही कुछ कमेंट कर सकते हैं. 

लखनऊ में घोषणा पत्र जारी करेगी आरएलडी 
जयंत चौधरी ने एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान इतना जरूर कहा कि समाजवादी पार्टी (Jayant Chaudhary) से उनके गठबंधन की बात चल रही है. जयंत ने कहा कि 2019 में भी उनका समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन था और आगे भी रहेगा. जल्द ही सीटों पर चर्चा होकर सीटों का एलान भी कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा की पार्टी 31 अक्टूबर को लखनऊ (Lucknow) में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी जिसमें किसान, गरीब, मजदूर, पिछड़ा, अगला, दलित सभी के हितों को ध्यान में रखा गया है. भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर उन्होंने कहा कि मैच पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. राजनीतिक विकास के मुद्दों गरीब और पिछड़ों के हितों पर होनी चाहिए.

कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा
जयंत चौधरी ने कहा कि यहां मैं भी खड़े होकर दावा कर दूंगा की किसान की सारी फसल सरकार खरीदेगी, लेकिन आपको दाम कैसे मिलेगा. अगर मैं भी कह दूं कि सरकार सबकी फसल खरीद लेगी, नहीं कर सकती. ये ठीक है कि एसएसपी (MSP) मिलना चाहिए. धान हजार ग्यारह सौ में बिक रहा है, किसान की फसल का भी सरकारी रेट हो लेकिन कहते कुछ हैं और वास्तविकता कुछ और होती है. उन्होंने कहा कि मैं भी ये दावा नहीं करता कि प्रत्येक इंसान की सारी फसल सरकार खरीदेगी. उन्होंने कहा कि किसान को अच्छा भाव तभी मिलेगा जब कृषि आधारित उद्योग को सरकार बढ़ावा देगी. 

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- सभी विधायकों के टिकट काट लेगी तो भी जीत नहीं पाएगी BJP

पुलिस में ओवरटाइम सुनिश्चित किया जाएगा
जयंत चौधरी ने कहा कि पुलिस में ओवरटाइम सुनिश्चित किया जाएगा, बॉर्डर स्कीम को हटाकर सामान्य किया जाएगा. वहीं, दूसरे राज्यों में 25 साल 27 साल तक भी लड़के पुलिस में आवेदन कर सकते हैं, हमारे यहां 22 कर दिया गया. नौकरियां नहीं हैं. 2 साल बच्चों के कोरोना के चलते खराब हो गए और तैयारी नहीं कर पाए. हमने तय किया है कि जर्नल को 28 वर्ष तक आवेदन करने की छूट दी जाएगी. 

महंगाई पर सरकार को घेरा 
जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों और बुनकरों का आज का बिल माफ और आगे का बिल हाफ होगा. महंगाई पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल आशाओं के पार पहुंच गया है और सरकार सोई हुई है. किसान के साथ कोई कंजूसी नहीं होगी और किसान सम्मान निधि दोगुनी की जाएगी. किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने कभी किसान सम्मान से समझौता नहीं किया. लेकिन, किसानों को अपनी आन-बान-शान की लड़ाई लड़नी होंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि बाबा जी हमेशा इतिहास के औरंगजेब की बात करते हैं लेकिन अब वो वक्त आ गया है कि उनका भी कार्यकाल भी इस बार इतिहास बनकर रह जाएगा. 

ये भी पढ़ें: 

UP Election 2022: अमित शाह ने लखनऊ में बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की, बोले- यूपी में एक बार फिर 300 पार का संकल्प

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget