एक्सप्लोरर

सीटों को लेकर CM योगी अदित्यनाथ का नया दावा, कहा- 'बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद कर देता है'

UP Election: सीएम योगी ने कहा कि छठवें चरण में जोरदार झटके लगेंगे, भाजपा 275 पार करेगी. जैसे भाजपा आगे है, वैसे विपक्षी भागने की फिराक में हैं.

UP Assembly Election 2022: यूपी के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ (Yogi Adityanth) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Prty) पर निशाना साधा और कहा कि बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विधानसभा मधुबन के पाती मैदान में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और राज्य सरकार के जनहित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विपक्षी दलों पर भी जोरदार हमला बोला. चुनाव से पहले भाजपा छोड़ने वाले कद्दावर नेता दारा सिंह का बिना नाम लिए निशाना साधा. कहा कि पिछली बार दगाबाज ने धोखा दिया अबकी बार मौका नहीं मिलेगा.

योगी ने कहा कि सुरक्षा सबको दी जा रही है. वहीं माफियाओं को रौंदने का काम किया गया है. बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है. एक माफिया मऊ में गोली चला रहा था. कार की बोनट पर बैठ कर वह गोली चलाता था. आज कीड़े की तरह रेंग रहा है. जनता से अपील किया कि भाजपा को चारों सीटों पर जीत दिलाएं. मुख्यमंत्री ने मंच से विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मुझे मधुबन में आने का अवसर मिला है. पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका है. छठवां चरण आ चुका है. रुझान में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है.

छठवें चरण में भाजपा 275 पार करेगी- योगी
सीएम ने कहा कि छठवें चरण में जोरदार झटके लगेंगे, भाजपा 275 पार करेगी. जैसे भाजपा आगे है, वैसे विपक्षी भागने की फिराक में हैं. योगी ने कहा कि 10 मार्च के बाद उज्‍जवला वाले को दो सिलेंडर दिया जाएगा, वहीं बेटी के जन्म पर कन्या सुमंगला में 15 से 25 हजार और 60 के ऊपर की महिलाओं को फ्री में यात्रा करने का मौका दिया जाएगा. वहीं फ्री में स्कूटी के साथ ही सामूहिक विवाह योजना में कन्यादान के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

Greater Noida: बहन के प्रेमी से नाराज दो भाईयों ने हत्या कर गंग नहर में फेंका शव, अब पुलिस ने बताई यह बात

UP Election: छठे चरण को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- BJP महंगाई की बात क्यों नहीं कर रही?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget