एक्सप्लोरर

UP Election 2022: दूसरे चरण के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार, EVM में कैद होगा इन पांच मंत्रियों के भाग्य का फैसला

यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी और रूहेलखंड के नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर सोमवार 14 फरवरी को मतदान होगा. इस चरण में पांच मंत्रियों के भाग्य फैसला होगा.

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी और रूहेलखंड (Western UP and Rohilkhand) के नौ जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर सोमवार 14 फरवरी को मतदान होगा. शनिवार शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा. इन 55 सीटों से सात सुरक्षित सीटें हैं. इस चरण में पांच मंत्रियों (five ministers) सहित कई दिग्गज नेताओं के भाग्य फैसला होगा.

पांच मंत्रीयों के के भाग्य का होगा फैसला
दूसरे चरण के चुनाव में शाहजहांपुर सीट (Shahjahanpur seat) से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना (Finance Minister Suresh Khanna), बिलासपुर से जलशक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख (Baldev Singh Aulakh), बदायूं से नगर विकास राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता (Mahesh Chandra Gupta), चंदौसी से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के अलावा आयुष राज्यमंत्री रहे डा. धर्म सिंह सैनी (Dr. Dharam Singh Saini) जो अब सपा (SP) में आ गए हैं, वे नकुड़ सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

रामपुर से मैदान में हैं पुर्व मंत्री मो. आजम खां
इसके अलावा पूर्व मंत्री मो. आजम खां (Mo. Azam Khan) रामपुर (Rampur)  व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम स्वार सीट से चुनाव मैदान में हैं. इस सीट से बीजेपी (BJP) की सहयोगी अपना दल सोनेलाल से हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वे पूर्व सांसद नूर बानो के पौत्र हैं. संभल से सपा के टिकट से पूर्व मंत्री इकबाल महमूद व अमरोहा से पूर्व मंत्री महबूब अली भी साइकिल चुनाव चिह्न् से मैदान में है. हाल ही में सपा में शामिल बरेली कैंट से पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन चुनाव लड़ रही हैं.

आज शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए शनिवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. इसके बाद से जनप्रतिनिधि प्रचार-प्रसार नहीं कर पाएंगे. उन्होंने बताया कि मतदान 14 फरवरी की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की सुविधा और कोविड से सुरक्षा की विशेष व्यवस्था कराई गई है. मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर समुचित एवं आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं.

इन सीटों पर होगा मतदान
दूसरे चरण की 55 विधान सभा सीटें-बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर, मनिहारन सु., गंगोह, नजीबाबाद, नगीना सु., बढ़ापुर, धामपुर, नेहटौर सु., बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुदंरकी, बिलारी, चंदौसी सु., असमौली, सम्भल, स्वार, चमरउवा, नौगंवा सादात, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली सु., सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखुपुर, दातागंज, बहेड़ी, मीरागंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर सु., बिठारी चैनपुर, बरेली, बरेली कैण्ट, आंवला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां , शाहजहांपुर और ददरौल हैं.

चुनाव आयोग ने दिए दिशा-निर्देश
चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र, पारदर्शी एवं कोरोना से बचाव के तरीके अपनाते हुए मतदान कराने की तैयारी में जुटा हुआ है. आयोग ने शुक्रवार को भी इस जिले से जुड़े अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. शनिवार को भी आयोग इन जिलों के डीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर तैयारियां परखेगा.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने 'हिजाब' को बताया निजता का मुद्दा, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav का नाम ले साधना गुप्ता ने बयां किया था दर्द, बताया था सपा चीफ से कैसे हैं संबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget