एक्सप्लोरर

UP Election 2022: रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को टिकट नहीं देगी बीजेपी, चुनावी राजनीति से किया संन्यास का एलान

UP Assembly Election 2022: बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि मयंक जोशी अगर खुद इंतजार कर सकते हैं तो ठीक है नहीं वह जो भी फैसला लेना चाहें ले सकते हैं.

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पार्टी सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi ) के बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) को विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं देगी. बीजेपी ने रीता जोशी के बेटे को टिकट देने से इनकार कर दिया है. रीता बहुगुणा जोशी ने एबीपी न्यूज़ से बेटे को टिकट नहीं दिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह खुद भी अब चुनावी राजनीति से संन्यास ले रही हैं.

बीजेपी सांसद ने कहा कि साल 2024 में संसद का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब वह कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि अब भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ना है. बेटे को लेकर रीता जोशी ने कहा कि मयंक खुद समझदार हैं और वह अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं.

रीता जोशी ने बेटे मयंक के पार्टी छोड़ने के दिए संकेत?
बीजेपी नेता ने कहा कि मयंक जोशी जो चाहें वह फैसला ले सकते हैं. रीता जोशी ने संकेत दिए हैं कि उनके बेटे मयंक जोशी पाला बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि मयंक पिछले 12 साल से राजनीति में सक्रियता के साथ काम कर रहे थे. मयंक अगर खुद इंतजार कर सकते हैं तो ठीक है, नहीं तो वह जो भी फैसला लेना चाहें. उसके लिए स्वतंत्र हैं.

रीता जोशी ने कहा कि लखनऊ में मयंक ने लोगों की खूब सेवा की है. पार्टी को उन्हें साल 2019 के उपचुनाव में ही टिकट देना चाहिए था लेकिन साल 2022 में उन्हें टिकट का वायदा किया गया था. अब साल 2024 में टिकट देने की बात कही जा रही है.

क्या रीता जोशी छोड़ देंगी पार्टी? दिया यह जवाब
हालांकि रीता जोशी ने यह भी कहा कि वह बीजेपी नहीं छोड़ेंगी. वह पार्टी में ही रहेंगी. सांसद ने कहा कि पार्टी अगर प्रचार के लिए कहेगी तो उसके लिए कैंपेन भी करेंगी. उन्होंने कहा कि बेटे को टिकट ना मिलने के बावजूद बीजेपी छोड़कर जाने का उनका कोई इरादा नहीं है. 

रीता जोशी फिलहाल दिल्ली में ही हैं. उन्होंने कहा कि लखनऊ कैंट से पार्टी उम्मीदवार के नाम का औपचारिक ऐलान होने के बाद ही वह लखनऊ वापस लौटेंगी. बीजेपी नेता ने कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों का बेटे के टिकट को लेकर बहुत दबाव है इसलिए वह दिल्लीं में ही रुकी हुई हैं.

UP Election: चुनाव से पहले मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए विधायक हाजी इकराम कुरैशी

UP Election 2022: कभी आगरा की सभी 10 सीटें जीतने वाली कांग्रेस का क्यों लगातार गिरता गया ग्राफ, ये है वर्चस्व कम होने की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget