एक्सप्लोरर

UP Election 2022: स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, सपा को बताया 'गुंडों की पार्टी'

UP Elections: रायबरेली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने रायबरेली सांसद पर तंज कसते हुए सपा को 'गुंडों की पार्टी' बताया.

UP Assembly Election 2022: रायबरेली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने सपा को 'गुंडों की पार्टी' बताया. साथ ही अपनी सरकार की अच्छाइयों को बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें पाने का दावा किया. हारी हुई सीटों पर जीत दर्ज करने की नियत से जनसभाओं को आयोजित किया जा रहा है. उसी क्रम में ऊंचाहार विधानसभा के जगतपुर में स्वतंत्र देव ने विशाल जनसभा को संबोधित किया क्योंकि यह विधानसभा सीट भी पिछले दो पंचवर्षीय से सपा के खाते में है.

आगामी दस तारीख तक प्रदेश की सभी हारी हुई सीटों पर जनसभा के लक्ष्य को पूरा करने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रायबरेली पहुंचे. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत दोनों डिप्टी सीएम और सीएम योगी पूरे प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं. रायबरेली में पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा विधायक मनोज पांडेय की विधानसभा ऊंचाहार में प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षियों पर जमकर निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि सपा गुंडई करने के लिए सरकार बनाने का दावा कर रही है. चंदौली की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा सपा गुंडों को जेल से निकलवाने के लिए सरकार बनायेगी क्या?

स्वतंत्र देव सिंह ने की सीएम योगी की तारीफ 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बीजेपी ईमानदारी से अपने किए गए काम और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर मैदान में हैं. उन्होंने सीएम योगी को कर्मठ मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि बीजेपी गरीबों को मुफ्त आवास, राशन व किसानों को दी गई राहत के भरोसे मैदान में हैं. स्वतंत्र देव ने कहा कि हमारी सरकार तब तक चुप नहीं बैठेगी जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक आवास व शौचालय ना पहुंच जाए. इतना ही नहीं अपने कार्यकर्ताओं को समाज सेवा में 24 घंटे खड़े रहने के लिए भी कहा. हुंकार भरते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास ऐसा कोई आधार ही नहीं बचा जो सरकार बना सके. जनता गुंडों की सरकार नहीं बनाना चाहती क्योंकि सपा की सरकार में गुंडई चरम पर होती है. इसी पर चंदौली का भी जिक्र करते हुए सपा नेता की गुंडई का स्वतंत्र देव ने हवाला दिया. कहा इस बार भी बीजेपी सरकार बनाएगी और 300 से अधिक सीटों पर कमल खिलेगा.

ये भी पढ़ें

Uttarakhand: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को CM पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा तोहफा, जानें- क्या एलान किया

UP Election 2022: मायावती का दावा- पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी BSP, सपा को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget