एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह बोले- 'हर युवा, बेटी का सपना करेंगे पूरा', विपक्ष पर साधा निशाना

UP Elections : बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह हरौनी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस  दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर तंज कसा.

UP Assembly Election 2022: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सेवनिवृत्ति हुए राजेश्वर सिंह अब चुनावी मैदान में हैं. यूपी विधानसभा चुनाव में वे सरोजनीनगर विधानसभा सीट (Sarojaninagar Assembly Seat) से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें बीजेपी (BJP) ने अपना उम्मीदवार बनाया है. वे गांव-गांव जाकर लोगों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील भी कर रहे हैं.

इसी क्रम में बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह हरौनी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस  दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि आज एक ऐसी विचारधारा चुनाव लड़ रही है जो माफिया और अपराधियों को सत्ता देना चाहती है. ऐसी सरकार को जनता 2017 में बाहर का रास्ता दिखा चुकी है और अब फिर से जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी. राजेश्वर सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे विकास के सपने को लेकर आए हैं. अगर वे चुनाव जीतते हैं तो वो हर युवा, बेटी के सपने को पूरा करेंगे. साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया.

बेटी राजलक्ष्मी भी दे रही हैं चुनाव प्रचार में साथ

राजेश्वर सिंह की बेटी भी उनके साथ मिलकर गांवों का दौरा कर रही हैं और अपने पिता के लिए कीमती वोट मांग रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक गांव का दौरा कर लोगों से अपने पिता के पक्ष में वोट देने की अपील भी की. अपने पिता का समर्थन करते हुए राजलक्ष्मी ने कहा कि उनके पापा हर किसी का सपोर्ट करते हैं. ऐसे में जो भी उनके सामने अपनी परेशानी लेकर आएगा, उनके पापा उसे जरूर हल करेंगे. बता दें कि राजेश्वर सिंह की जीत के लिए उनके परिवार के अन्य सदस्य भी लोगों को वोट देने की अपील कर रहे हैं.

जानिए कौन हैं राजेश्वर सिंह

राजेश्वर सिंह ने 10 साल उत्तर प्रदेश पुलिस और 14 साल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में सेवा दी है. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान 2-जी स्पैक्ट्रम आवंटन घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर डील, एयरसेल मैक्सिस घोटाला, आम्रपाली घोटाला, नोएडा पोंजी स्कीम घोटाला और गोमती रिवरफ्रंट घोटाला जैसे कई हाईप्रोफाइल मामलों की जांच की है. बता दें कि राजेश्‍वर सिंह 1996 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं. वह यूपी की राजधानी लखनऊ में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात थे. उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा जाता था. हालांकि, 2009 में राजेश्वर सिंह प्रतिनियुक्ति पर ईडी में चले गए.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: मुरादाबाद के कुंदरकी से बसपा उम्मीदवार का वायरल ऑडियो, इस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने की अपील की

UP Election 2022: कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का विवादित बयान, बोले- 'तेजपत्ते की तरह इस्तेमाल हो रहा मुसलमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
अयोध्या कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार, तलाश तेज
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश
उन्नाव पोस्टमार्टम हाउस में पैसे मांगने का आरोप, जांच के आदेश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget