एक्सप्लोरर

UP Elecion 2022: बड़ौत विधानसभा सीट पर बीजेपी और आरएलडी-सपा गठबंधन के बीच होगा मुकाबला, जानिए यहां का चुनावी इतिहास

बड़ौत विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी और आरएलडी-एसपी गठबंधन के बीच चुनाव में घमासान मचेगा. साल 2017 में इस सीट पर बीजेपी ने बाजी मारी थी.

UP Chunav 2022: बड़ौत विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी और आरएलडी-एसपी गठबंधन के बीच चुनाव में घमासान मचेगा. क्योंकि आरएलडी के गढ़ छपरौली विधानसभा से ही सटी बड़ौत विधानसभा सीट पर परिसीमन के बाद से ही वर्ष 2012 में बीएसपी और वर्ष 2017 में बीजेपी का कब्जा रहा है, लेकिन इस बार कृषि कानूनों को लेकर हुए संघर्ष और आरएलडी मुखिया अजित सिंह के निधन के बाद आरएलडी इस सीट को कब्जाने के लिए दम भरकर चुनाव के मैदान में कूद पड़ी है.

23 दिसंबर को बीजेपी करेगी जन विश्वास यात्रा
बड़ौत विधानसभा के लिए अभी किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन बीजेपी और आरएलडी-एसपी गठबंधन फुल तैयारी में जुटी है. बीजेपी की 23 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा के बाद बड़ौत शहर में होने वाली जनसभा को चुनाव से पहले बीजेपी के शक्ति प्रदर्शन करने के रूप में देखा जा रहा है. बीजेपी कार्यकर्ताओं के सामने जनसभा में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए वह गांव-गांव संपर्क में जुटे हुए हैं. हालांकि कांग्रेस भी बड़ौत विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी उतार रही है और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं.
वर्ष 2017 के चुनाव पर एक नजर
बीजेपी के कृष्णपाल मलिक को 79427, आरएलडी के साहब सिंह को 52,941, एसपी के शौकेंद्र तोमर को 28,376 और बीएसपी के लोकेश दीक्षित को 22,071 मत मिले थे. इस सीट पर बीजेपी के कृष्णपाल मलिक ने जीत हासिल की थी.

वर्ष 2012 के चुनाव पर एक नजर
बीएसपी के लोकेश दीक्षित को 57209, आरएलडी के अश्वनी तोमर को 51,533, एसपी के अजय कुमार को 15,212 और बीजेपी के नवीन कुमार 8,395 मत मिले थे. इस सीट पर बीएसपी के लोकेश दीक्षित ने जीत हासिल की थी.

नेताओं ने बदले दल तो बदलेंगे समीकरण
साहब सिंह ने वर्ष 2017 में आरएलडी के टिकट और लोकेश दीक्षित ने वर्ष 2012 और 2017 का चुनाव बीएसपी के टिकट पर लड़ा था. दोनों ही नेता अब बीजेपी में हैं. अजय कुमार अब आरएलडी में है. एसपी के शौकेंद्र तोमर और आरएलडी के अश्वनी तोमर अपनी पार्टियों का ही दामन थामे हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

UP Chunav 2022: बसपा नेता सतीश मिश्रा ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला, कहा- प्रदेश में उनकी राजनीतिक जमीन खिसक रही है

UP News: अमेरिका और चीन के झगड़े से मुरादाबाद के हस्तशिल्प कारोबारियों को फायदा, जानें कैसे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
यूपी चुनाव से पहले AIMIM ने बनाई नई टीम, 11 पदाधिकारी किए नियुक्ति
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget