एक्सप्लोरर

UP Election 2022: Mayawati बोलीं- कांग्रेस दलित विरोधी और सपा में गुंडों का बोलबाला, बीजेपी सरकार में लोगों ने किया पलायन

UP Election 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टी हमेशा दलितों-पिछड़ों की विरोधी रही है और सपा की सरकार में गुंडों-माफियाओं का बोलबाला रहता है.

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनावों के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने आज बांदा (Banda) में पार्टी के प्रत्याशियों के लिए एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मायावती ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोल. मायावती ने जहां कांग्रेस (Congress) को दलितों,पिछड़ो का विरोध करने वाली पार्टी बताया तो वहीं सपा (SP) को गुंडो बदमाशों को संरक्षण देने वाली पार्टी बताया. इस दौरान मायावती ने मुस्लिम वोटरों को भी साधने का भी प्रयास किया. मायावती ने कहा कि बीजेपी (BJP) में अल्पसंख्यक और मुस्लिम समाज सबसे ज्यादा उपेक्षित रहा है. बता दें कि इस जनसभा में करीब 50 हजार से अधिक लोग मौजूद रहें.

कांग्रेस दलितों और पिछड़ों की विरोधी रही

बांदा के स्थानीय केसीएनआईटी इंजीनियर कॉलेज (KCNIT Engineer College) मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बीएसपी पूरे प्रदेश की सभी विधानसभाओं में अकेले डंडारी से चुनाव लड़ रही है. इस दौरान मायावती ने सभी विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा मायावती ने कांग्रेस पर हमला करते हुए बोला कि आजादी के बाद से सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस सरकार सत्ता में रही लेकिन अपनी गलत नीतियों के चलते उसको सत्ता से बाहर होना पड़ा. ये पार्टी हमेशा दलितों पिछड़ों की विरोधी रही है. इसीलिए इन्होंने कभी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया.

UP Election 2022: फतेहपुर में PM मोदी बोले- टीके से दो लोग डरते हैं, एक कोरोना वायरस और दूसरे...

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बिगड़ी

वहीं मायावती ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडों माफियाओं का बोलबाला रहता है. बांदा-चित्रकूट में सपा शासन के दौरान डकैतों का आतंक रहा है. इस सरकार में भी हमेशा दलितों-पिछड़ों की अनदेखी की गई है. इस दौरान मायावती ने ये भी कहा कि भाजपा ने धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का कार्य किया है. अल्पसंख्यक और मुस्लिम समाज इस सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षित रहा है. मायावती ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी के चलते भारी संख्या में पलायन हुआ है अगर हमारी सरकार बनी तो आपको रोजी रोटी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था सही नहीं है. अगर हमारी सरकार बनी तो बिना भेदभाव के हर दल,जाति के गुंडे-माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. इसके साथ ही मायावती ने सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाली की भी बात कही.

UP Election 2022: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कानपुर देहात में रोड शो, इन उम्मीदवारों के लिए मांगे वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget