एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आजम खान और बेटे अब्दुल्लाह आजम के चुनाव लड़ने को लेकर आई है ये बड़ी खबर

आजम खान रामपुर शहर विधानसभा सीट से नौ बार विधायक रह चुके हैं और अभी रामपुर लोकसभा सीट से वह सांसद हैं. आजम खान पिछले 23 महीनों से सीतापुर की जेल में वह बंद हैं.

UP Election: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाएं तेज हैं. सूत्रों के मुताबिक सीतापुर जेल में 23 महीनों से बंद रामपुर के सपा सांसद मोहम्मद आजम खान एक बार फिर रामपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. साथ ही आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम जो अभी 23 महीने बाद सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आए हैं.

अखिलेश यादव से मिले अब्दुल्लाह आजम
दरअसल आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम ने आज समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की है और सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने अब्दुल्लाह आजम को रामपुर की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए समाजवादी पार्टी के सिंबल दे दिए हैं. बताया ये भी जा रहा है कि अब्दुल्लाह आजम स्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं सीतापुर जेल में बंद मोहम्मद आजम खान भी अपनी परंपरागत सीट रामपुर शहर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. 

9 बार रह चुके हैं विधायक
आजम खान रामपुर शहर विधानसभा सीट से नौ बार विधायक रह चुके हैं और अभी रामपुर लोकसभा सीट से वह सांसद हैं. आजम खान पिछले 23 महीनों से सीतापुर की जेल में वह बंद हैं. उनके करीबी सूत्रों की मानें तो आजम खान ही नहीं बल्कि आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और आजम खान के दोस्त नसीर खां भी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

कल होगी मीटिंग
नसीर खां अभी चमरौआ विधानसभा सीट से विधायक हैं और एक बार फिर उन्हें समाजवादी पार्टी इसी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित करने वाली है. कल बुधवार को अब्दुल्लाह आजम अपने समर्थकों के साथ दिन में दो बजे वर्चुअल मीटिंग करेंगे. इस मीटिंग में वह अपने समर्थकों के सामने यह खुलासा कर सकते हैं कि वह खुद विधानसभा का चुनाव स्वार विधानसभा सीट से लड़ने जा रहे हैं. वहीं आजम खान के रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का भी वह कार्यकर्ताओं के बीच एलान कर सकते हैं.  

बीजेपी ने रामपुर से इन्हें दिया टिकट
बता दें कि रामपुर शहर विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस ने नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां को अपना प्रत्याशी घोषित किया है तो वहीं बीजेपी ने आकाश सक्सेना उर्फ हनी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. अगर आजम खान एक बार फिर रामपुर शहर विधानसभा सीट से अपना नामांकन करा देते हैं तो इस बार रामपुर विधानसभा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद बन रही है. आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के चुनावी मैदान में खड़े होने से रामपुर का राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरम हो जाएगा. 

एक मुकदमे में जमानत मिलना बाकी 
सूत्रों के मुताबिक आजम खान को लगभग सभी मुकदमों में अदालत से जमानत मिल चुकी है अब सिर्फ एक मुकदमे में आजम खान को कोर्ट से जमानत मिलना बाकी है. अगर अदालत से आजम खान को जमानत मिल जाती है तो वह जल्द ही रिहा होकर रामपुर आ जाएंगे और उसके बाद चुनावी मैदान में ताल ठोक कर वह अपने विरोधियों पर वार करेंगे. 

दिलचस्प होगा मुकाबला
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम के विधानसभा चुनाव लड़ने पर बीजेपी जरूर सपा पर हमला करेगी क्योंकि इस से धुर्वीकरण होने की संभावना बढ़ जाएगी लेकिन समाजवादी पार्टी अपने कद्दावर नेता को विधानसभा चुनाव में उतार कर माहौल को अपने पक्ष में करने का मौका देख रही है. जहां एक तरफ आजम खान के समर्थक उनके चुनावी मैदान में उतरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी भी इस ताक में है कि आजम खान अगर विधानसभा चुनाव में खड़े होते हैं तो उन्हें सपा को घेरने और ध्रुवीकरण करने का मौका मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें

UP Election: कल बीजेपी में शामिल होंगी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

UP Election: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने की दो और उम्मीदवारों की घोषणा, जानिए- किसे मिला टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...
अखिलेश को जयंत चौधरी का जवाब, RLD चीफ बोले- वो मजबूर कर रहे हैं...

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget