एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अमित शाह का दावा- बीजेपी की सरकार में हुआ गरीबों का विकास, किसानों के मुद्दे पर कही ये बड़ी बात

UP Elections: गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि उनकी पार्टी के फिर से सत्ता में आने पर होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे.

UP Assembly Election 2022: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव राज्य के पिछड़े और दलित समुदाय के लाखों लोगों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए है. शाह ने यहां जखानिया इलाके में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही.

अपने संबोधन में उन्होंने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि उनकी पार्टी के फिर से सत्ता में आने पर होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे. अमित शाह ने कहा, "बीजेपी ने देश में गरीबों के विकास के लिए काम किया है और उन्हें मुफ्त राशन, चिकित्सा सुविधाएं, आवास प्रदान किया है और यह सुनिश्चित किया है कि उनके घरों को बिजली मिले.’’

गृह मंत्री ने कही ये बड़ी बात

गृह मंत्री ने कहा,‘‘ हमने सीधे किसानों के बैंक खातों में पैसा भेजा है और हमने वादा किया है कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो किसानों को अगले पांच साल तक बिजली का बिल भरने की आवश्यकता नहीं होगी." बाहुबली मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में उन्हें जेल भेजा गया है . शाह ने दावा किया, "हम उस जमीन पर गरीबों के लिए आवास बना रहे हैं, जिस पर कभी पिछली सरकारों के दौरान माफियाओं का कब्जा था." उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा “अखिलेश यादव एक आंख से केवल एक समुदाय को देखते हैं, जिसका हम हिस्सा नहीं हैं और दूसरी आंख से केवल एक ही जाति के लोगों को देखते हैं.” शाह ने दावा किया कि बीजेपी के शासन में राज्य में अपराध की घटनाओं में तेजी से कमी आई है.

अमित शाह ने आगे कहा, ‘‘ हमने नए राजमार्ग बनाकर संपर्क बढ़ाया है और सभी के विकास के लिए काम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्त कोविड-19 टीके उपलब्ध कराकर देश के लोगों को सुरक्षित किया है और उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन भी दिया है .’’ उन्होंने जनता से बीजेपी को जिताने की अपील की. गाजीपुर में सात मार्च को मतदान होगा.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा, नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को भारत का ताज बनाया, अखिलेश यादव को लेकर कही यह बात

Maha Adhiveshan: Punjab Election में जीत का दावा करते हुए बोले Sanjay Singh, 'पंजाब में AAP की सरकार बन रही है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget