एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas Controversy: शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने रामचरितमानस विवाद पर सपा को घेरा, स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया रावण

Badaun News: माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने धर्म सिंह सैनी का घोटाला सामने आने पर कहा कि बीजेपी ईमानदारी से काम कर रही है, तभी तो घोटाला सामने आया है. कोई भी कार्रवाई से बच नहीं पाएगा.

Badaun News: यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी (Gulab Devi) बोर्ड परीक्षा का जायजा लेने बदायूं पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और प्रेस वार्ता भी की. उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए और रामचरित मानस पर छिड़े घमासान के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य की तुलना रावण से कर डाली. स्वामी प्रसाद मौर्य और महंत राजु दास के बीच हुई मारपीट पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि रामचरित मानस को रावण नही मानता था लेकिन उसके दिल में राम थे. वो स्वर्ग तो गया लेकिन उसकी क्या दशा हुई.

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि रामचरित मानस धर्मग्रंथ है जो मानवता के गुणों से परिपूर्ण  है. जो मनुष्यता सिखाता है. मनुष्य तो हम सब हैं लेकिन मनुष्यता कितनों में है. रामचरितमानस हमारे आस्था का सवाल है, इसको न मानने वालों के दिलो में खोखला पन है. बस अपने आप को चमकाने के लिए सब कर रहे हैं. वहीं उनकी बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा के बयान कि चौपाइयों पर विवाद है विचार होना चाहिए. इस पर उन्होंने कहा कि वे क्या कहती हैं हम इस पर कोई चर्चा नहीं करना चाहते.

'बीजेपी ईमानदारी से काम कर रही है'
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी का घोटाला सामने आने पर कहा कि बीजेपी ईमानदारी से काम कर रही है, तभी तो घोटाला सामने आया है. चाहे कोई भी हो कार्रवाई से बच नहीं पाएगा. वहीं कानपुर मामले में राहुल गांधी ने बुलडोजर नीति पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि कानपुर की घटना दुखद है और दिल को कंपा देने वाली घटना है. इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि पीड़ित परिवार में जो बचे हैं उनके साथ सहानुभूति होनी चाहिए. सरकार को उन्हें मुआवजा देना चाहिए. दोषियों पर एक्शन लिया जा रहा है. एसडीएम को गिरफ्तार कर लिया गया है और लेखपाल पर कार्यवाही हुई है.

बोर्ड परीक्षाओं पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि नकल कराने वालों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी. वहीं छात्र छात्राएं परीक्षा छोड़ रहे हैं, जो नकल के भरोसे बैठे थे. उनकी कोई तैयारी नही थी, जो मेहनत करने वाले हैं वो परीक्षा दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-

Gorakhpur News: गोरखपुर में बिदके हाथी ने तीन लोगों को कुचला, हादसे को लेकर सीएम योगी ने दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget