एक्सप्लोरर

UP News: महिला आरक्षण बिल में OBC को कोटा देने की मांग पर क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य?

Keshav Prasad Maurya News: केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी.

Keshav Prasad Maurya On Women Reservation: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार (27 सितंबर) को महिला आरक्षण के भीतर ओबीसी (OBC) को आरक्षण देने को लेकर बड़ा बयान दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा ओबीसी वर्ग को उनका हक दिया है.

बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती की ओर से महिला आरक्षण के भीतर ओबीसी आरक्षण की मांग पर केशव प्रसाद मौर्य कहा, "ओबीसी वर्ग बीजेपी के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहा है, खड़ा था और खड़ा रहेगा. ओबीसी का जो हक है वो बीजेपी ही देगी और बीजेपी ने ही दिया है और आगे जो भी देना होगा बीजेपी देगी. जितना हक पिछड़ों का है उससे ज्यादा देंगे." 

ओबीसी आरक्षण पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री?

उन्होंने ओबीसी को आरक्षण देने का संकेत देते हुए कहा कि अभी जो बात मेरे द्वारा नहीं कही जानी है वो शब्द मेरे मुंह में मत डालिये. उन्होंने कहा कि जिले के अंदर संगठनात्मक दृष्टि से डबल इंजन सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं उनका फीडबैक लेंगे. कल जिले की समीक्षा बैठक है. 

लोकसभा चुनाव को लेकर किया ये दावा

लोकसभा चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2024 में एटा सहित उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें बीजेपी ही जीतेगी. तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी. विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन को न जनता स्वीकार कर रही है और न गठबंधन के दल एक दूसरे को स्वीकार कर रहे हैं. 

'मिशन 80' को लेकर जुटे दिग्गज

उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्त्ता होने के नाते जीत का मंत्र देना मेरी भी जिम्मेदारी है, लेकिन अभी जो उत्तर प्रदेश के 75 जिले हैं उसमें से 25/25 जिले का एक संघन दौरा करने की दृष्टि से 25 मुख्यमंत्री के पास हैं, 25 मेरे पास हैं जिसमें एटा भी है. 25 हमारे दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के पास हैं.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ये हम लोगों का दौरा संगठनात्मक भी है, शासकीय भी है और जानता से मिलने का भी है. इसके अलावा जो विकास की योजनाएं गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिला सशक्तिकरण की योजनाएं चल रहीं हैं उनको धरातल पर देखना भी है. 

ये भी पढे़ं- 

UP News: दो जिलों में हुआ CM योगी के आदेश का पालन, औरैया और जौनपुर में किसे मिली महिला थाने की कमान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget