एक्सप्लोरर

Most Powerful Indian in 2024: सबसे ताकतवर भारतीयों की सूची में यूपी का दबदबा, देखें- लिस्ट में किसका है नाम

Most Powerful Indian in 2024: देश के सौ सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची सामने आई है, जिसमें यूपी के सीएम योगी समेत प्रदेश की 12 बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं

Most Powerful Indian in 2024: देश के सबसे ताकतवर सौ लोगों में उत्तर प्रदेश ने परचम लहरा दिया है. इंडियन एक्सप्रेस ने साल 2024 के सबसे शक्तिशाली 100 भारतीयों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में यूपी का दबदबा देखने को मिला है. इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले स्थान पर हैं हालांकि वो गुजरात से आते हैं लेकिन, यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छठे स्थान पर हैं. इस लिस्ट में प्रदेश के 12 लोगों के नाम शामिल हैं. 

100 सबसे प्रभावशाली भारतीयों में यूपी की दबदबा

योगी आदित्यनाथ
इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक योगी आदित्यनाथ छठे स्थान पर हैं. बड़ी बात ये हैं कि वो देश के सबसे लोकसभा सीटों वाले राज्य के मुखिया हैं. उनकी छवि एक सख्त प्रशासक के तौर पर जानी जाती है. अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर वो चर्चा में बने रहते हैं. 

राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री कैबिनेट राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के सबसे सीनियर पार्टनर हैं. इस लिस्ट में वो सातवें नंबर पर हैं. वो लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद हैं. राजनाथ सिंह को उनकी 'संकटमोचक' छवि के लिए सभी दलों के राजनेताओं के बीच सराहना मिलती रहती है. 

राहुल गांधी
इस लिस्ट में राहुल गांधी का नाम भी शामिल हैं वो इस लिस्ट में 16वें नंबर पर आते हैं. राहुल गांधी देश की सबसे बड़े विपक्षी दल के सबसे ताकतवर नेताओं में आते हैं. वो तीन बार अमेठी से सांसद भी रहे हैं, हालांकि 2019 में स्मृति ईरानी ने उन्हें हार दिया था.  

अजित डोभाल
राहुल गांधी के बाद अगला नंबर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल है. वो इस लिस्ट में सत्रहवें नंबर पर है. अजित डोभाल पीएम मोदी के सबसे भरोसेमंद अफसरों में आते हैं. गल्फ देशों से रिश्ते बेहतर करने में उनकी अहम भूमिका रही है वहीं चीन से एलएसी विवाद पर उनकी पैनी नजर रहती है. 

सोनिया गांधी
सोनिया गांधी कांग्रेस की सबसे मजबूत नेता हैं. भले ही मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी पार्टी के मुख्य चेहरे हों. लेकिन आज भी सोनिया गांधी ही आखिरी फैसला लेती हैं. सोनिया गांधी यूपी की रायबरेली सीट से चार बार सांसद रही हैं. 

मनोज सिन्हा
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उत्तर प्रदेश से ही आते हैं. पूर्वांचल में उनका खासा प्रभाव रहा है. इस लिस्ट में वो 57वें नंबर पर आते हैं. 

पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस लिस्ट में 61वां स्थान हैं. सीएम धामी लगातार दो बार से उत्तराखंड के सीएम हैं. इन दिनों वो उत्तराखंड में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड कानून को लेकर चर्चा बने हुए है. 

प्रियंका गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भले ही अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ी हों लेकिन कांग्रेस पार्टी में उनका दबदबा कम नहीं है. वो पार्टी से जुड़े तमाम बड़े फ़ैसलों में शामिल होती हैं. 

अनिल चौहान
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ है. जनरल बिपिन रावत के हैलीकॉप्टर क्रैश में निधन के बाद उन्हें ये ज़िम्मेदारी दी गई है. देश की सुरक्षा से जुड़े तमाम बड़े मुद्दों में उनकी भूमिका अहम है.  

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया हैं. वो यूपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. सपा यूपी का सबसे बड़ा विपक्षी दल है. इंडिया अलाइंस के बीच सीट बंटवारे में उनकी भूमिका काफी अहम रही है. 

बाबा रामदेव
बाबा रामदेव की पहचान भारतीय योगगुरू के तौर पर होती है. योग को आगे बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है. आज देश विदेश में योग को प्राथमिक दी जाती है. इसके साथ ही उन्होंने पतंजलि योगपीठ की भी स्थापना की है. पतंजलि योगपीठ के आयुर्वेदिक उत्पादों की देश दुनिया में मांग है.

अमिताभ बच्चन
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म यूपी के इलाहाबाद में हुआ था, जिस अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है. उन्होंने क़रीब 200 से ज्यादा फ़िल्मों में काम किया है. उनके योगदान की वजह से ही उन्हें सदी का महानायक कहा जाता है. 

UP Lok Sabha Chunav 2024: AIMIM करेगी BJP की मदद! चुनाव के आंकड़े दे रहे गवाही, इन सीटों पर होगा सीधा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget