एक्सप्लोरर

UP News: यूपी की कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव, DGP ने 21 IPS अधिकारियों को दी खास जिम्मेदारी

UP Law&Order: यूपी के नए डीजीपी राजीव कृष्ण में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार के लिए 21 आईपीएस अधिकारियों को दस प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के लिए रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं.

UP DGP Rajiv Krishan: उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण अब प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने में जुट गए हैं. जिसके तहत उन्होंने प्रदेश के 21 आईपीएस अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी है. इन अधिकारियों को पुलिसिंग से जुड़े दस प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के लिए क्या-क्या किया जाना चाहिए इसकी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है. इन दस क्षेत्रों के लिए एक-एक अधिकारी मुख्यालय और एक-एक फील्ड में तैनात किया गया है. 

इन सभी आईपीएस अधिकारियों को एक महीने के भीतर पुलिसिंग से संबंधित इन दस क्षेत्रों में सुधारों को लेकर रिपोर्ट तैयार करके डीजीपी को सौपेंगे. ताकि ये प्रभावी ढंग आगे का रोडमैप तैयार कर सके. इनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी. जिसके यूपी में पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा. 

एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट
डीजीपी राजीव कृष्ण ने इस बार में जानकारी देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों को उनकी रुचि के अनुसार जिम्मेदारी दी गई है. इसके लिए इन्हें एक महीने का समय दिया गया है, इस दौरान ये अधिकारी इन सभी दस क्षेत्रों को लेकर रोडमैप तैयार कर सकेंगे, जिसके बाद इनका क्रियान्वयन शुरू होगा. इसका उद्देश्य है कि पुलिस व्यवस्था को पहले से अधिक प्रभावी, बेहतर और व्यवहारिक बनाया जा सके. 

डीजीपी ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि पुलिसकर्मियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े और इसे धरातल पर आसानी से लागू किया जा सके. उन्होंने कहा कि ये पहली बार है जब पुलिसिंग में सुधार के लिए एक सिपाही से लेकर एडीजी रैंक के अधिकारियों की भागीदारी होगी. इसके तहत पीड़ितों का भी फीडबैक लिया जाएगा. महिला पुलिसकर्मियों और अन्य संबंधित नागरिकों सुझाव भी रिपोर्ट में शामिल होंगे. 

इन अफसरों को दी गई जिम्मेदारी
1- महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा क्षेत्र की जिम्मेदारी एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (WCSO) पद्मजा चौहान और एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ को दी गई है. 
2- साइबर अपराध नियंत्रण  के लिए एडीजी साइबर क्राइम बीके सिंह, पुलिस कमिश्नर नोएडा लक्ष्मी सिंह
3- अपराधियों के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति  के लिए एडीजी क्राइम एसके भगत और एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया
4- पुलिस कल्याण क्षेत्र की जिम्मेदारी आइजी पुलिस कल्याण आरके भारद्वाज और पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार
5- कानून-व्यवस्था, बंदोबस्त, एटीएस, एएनटीएफ के लिए एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश और एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह
6- बेहतर पुलिस सेवाएं की जिम्मेदारी एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा और एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर देखेंगे
7- प्रतिभा और विशेषज्ञता का उपयोग के लिए आइजी स्थापना नचिकेता झा और पुलिस कमिश्नर लखनऊ अमरेंद्र सिंह सेंगर
8- यातायात प्रबंधन क्षेत्र में एडीजी यातायात के सत्यनारायण और पुलिस कमिश्नर वाराणसी मोहित अग्रवाल
9- तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपयोग के लिए एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा और पुलिस कमिश्नर कानपुर अखिल कुमार
10- प्रशिक्षण क्षेत्र में एडीजी प्रशिक्षण राजीव सब्बरवाल और एडीजी जोन प्रयागराज संजीव गुप्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget