एक्सप्लोरर

UP पुलिस का बड़ा खुलासा- चाचा को फंसाने के लिए मुनव्वर राना के बेटे तबरेज ने खुद पर चलवाई गोली

मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने कहा कि तबरेज अपने चाचा को जमीन विवाद में फंसाना चाहता था.

Tabrez Rana Firing Case: मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे पर गोली चलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. रायबरेली पुलिस का दावा है कि मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना ने खुद पर गोली चलवाने की साजिश रची थी. पुलिस ने बताया कि इस साजिश में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को मुनव्वर राना के बेटे तबरेज की तलाश है. पुलिस का कहना है कि तबरेज ने खुद पर गोली चलवाकर अपने चाचा को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी. तबरेज अपने चाचा को संपत्ति विवाद में फंसाना चाहता था.

क्या बोले रायबरेली के एसपी?
रायबरेली पुलिस ने बताया कि पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर इस साजिश का पता चला. एसपी श्लोक कुमार ने कहा कि तबरेज ने अपने साथी हलीम और सुल्तान के साथ पूरी साजिश रची. तबरेज ने अपने चाचा को संपत्ति विवाद फंसाने के लिए ये साजिश रची थी. एसपी ने कहा कि हलीम ने सतेंद्र और शुभम नाम के दो शूटर को फायरिंग के लिए भेजा था. उन्होंने बताया कि हलीम, सुल्तान, सतेंद्र और शुभम को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनके पास से घटना में इस्तेमाल बाइक और पिस्टल बरामद कर ली गई है. तबरेज अभी वांछित है और उसकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं. 

मुनव्वर के घर पर दबिश
तबरेज राना की तलाश में देर रात पुलिस ने लखनऊ में मुनव्वर राना के घर दबिश दी थी. हालांकि, देर रात पुलिस की अचानक कार्रवाई को मुनव्वर राना ने गलत बताया है. मुनव्वर के परिवार का कहना है कि पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है. परिवार का आरोप है कि देर रात पुलिस के 100 से ज्यादा जवान अचानक उनके घर पर आ धमके थे. मुनव्वर ने बताया कि बीती रात करीब 1 बजे अचानक उनके घर पर कई पुलिसवाले आ धमके. उनमें कुछ बिना वर्दी के भी थे. उन्होंने आगे बताया कि कई पुलिसवालों ने उनके घर और पूरी कॉलोनी को घेर लिया था. ऐसा लग रहा था कि ये कश्मीर हो और यहां आतंकी रहते हो. 

मुनव्वर राना ने आगे कहा कि पुलिसवालों ने उनके साथ बदतमीजी भी की. पुलिसवाले सीधा बेडरूम तक घुस गए थे. बेडरूम में घर की महिलाएं भी थीं. राना ने कहा कि पुलिस को मुझसे बात करनी चाहिए थी. मेरा बेटा कोई अपराधी नहीं है. मैं किसी मुजरिम का बाप नहीं हूं.

28 जून को चली थी गोली
गौरतलब है कि 28 जून को रायबरेली में तबरेज पर बदमाशों ने गोली चला दी थी. हालांकि गोलीबारी में तबरेज बाल-बाल बच गए थे. ये हमला उस वक्त हुआ जब तबरेज अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे. तबरेज पर दो राउंड फायरिंग हुई थी. तबरेज राना तब रायबरेली अपने मूल निवास पर आए हुए थे. हमले के बाद मुनव्वर ने कहा था कि जमीनी विवाद को लेकर उनके ही परिवार के लोग रंजिश रखते थे और उन्हीं लोगों ने हमला कराया होगा.

ये भी पढ़ें:

सड़क पर आया मुनव्वर राना के घर का झगड़ा, गालियों की जुबान में छोटे भाई को बताया ड्राइवर का बेटा

पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनकर भी नहीं मिलता भारत जैसा सम्मान, पीएम मोदी को लिखूंगा खत- मुनव्वर राना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget