एक्सप्लोरर

Opposition Meeting: विपक्षी दलों की एकजुटता पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज, कहा- 'यह ख्वाब मुंगेरीलाल के हसीन सपने...'

UP News: इसके साथ ही उमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने, आवाजों को दबाने के लिए लगाया गया 1975 का आपातकाल भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक को लेकर कांग्रेस का नाम लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा-"देश के लोकतंत्र का गला घोंटने वाली पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा विरोधी व मोदी विरोधी पार्टियां मिलकर 2024 लोकतंत्र के चुनाव में मा0 मोदी जी को रोकना चाहते हैं. वैसे इन विरोधी दलों का यह ख्वाब मुंगेरीलाल के हसीन सपने का जैसा है."

आपातकाल भारत के इतिहास का एक काला अध्याय

डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि मुझे यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलता हुआ दिखाई दे रहा है. देश में 2014 में 272 प्लस का नारा दिया गया और अकेले बीजेपी ने 283 सीटों पर कमल खिलाया. 2019 के चुनाव में यूपी में बड़ा गठबंधन हुआ जिसमें सपा, बसपा, कांग्रेस और लोकदल सभी मिल गए लेकिन इसके बावजूद भी 64 सांसद और 51 प्रतिशत वोट मिला. इस जनादेश का कोई जवाब नहीं जिन्होंने नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाया. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने, आवाजों को दबाने के लिए लगाया गया 1975 का आपातकाल भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है! 

नीतीश को कांग्रेसी बंदूक भाने लगी

इसके अलावा डिप्टी सीएम ने ट्वीट करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. डिप्टी सीएम ने कहा कि खोदा पहाड़ निकली चुहिया CMP ( कामन मिनिमम प्रोग्राम) से निकला PDA (प्रॉपर्टी डिफेंस अलायंस) बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध कांग्रेस का तथाकथित विपक्षी गठबंधन का 2024 तक बने रहना मुश्किल है? आपातकाल के विरोध में पैदा होने वाले मुखर समाजवादी नेता नीतीश कुमार और लालू यादव आज आपातकाल दिवस पर खामोश हैं. तब नीतीश बाबू को बंदूक की नोक पर गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अब उनको कांग्रेसी बंदूक भाने लगी है.

UP Politics: सपा मुखिया अखिलेश यादव का दावा, 'एनडीए को हराएगा पीडीए, बीजेपी का होगा सफाया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget