एक्सप्लोरर

सपा की बागी विधायक के कार्यक्रम में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी नेताओं का रहा जमावड़ा

UP News: कौशांबी की चायल सीट से सपा विधायक पूजा पाल प्रयागराज के नीवा इलाके में ही रहती हैं. यही गंगा किनारे उन्होंने नर्मदेश्वर स्वरूप वाले भगवान भोलेनाथ के मंदिर का निर्माण कराया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से समाजवादी पार्टी की महिला विधायक पूजा पाल ने संगम नगरी प्रयागराज में अपने घर के पास नर्मदेश्वर स्वरूप वाले शिव भगवान के मंदिर का निर्माण कराया है. इस नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह आज आयोजित किया गया. फरवरी महीने में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाली समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल के इस मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आज मुख्य अतिथि के तौर पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए.

इस समारोह में फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल समेत बीजेपी के तमाम दूसरे नेता भी खासतौर पर मौजूद रहे, लेकिन पूजा पाल जिस समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं, उसका कोई भी नेता मंच और समारोह में दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आया. समाजवादी पार्टी की बागी विधायक के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी ने एक नई सियासी बहस छेड़ दी है.

कौशांबी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल प्रयागराज के नीवा इलाके में ही रहती हैं. यही गंगा किनारे उन्होंने नर्मदेश्वर स्वरूप वाले भगवान भोलेनाथ के मंदिर का निर्माण कराया है. कई सालों बाद इस मंदिर का निर्माण पूरा हो सका है. आज मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में उन्होंने सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया. मंदिर में हुई पूजा से लेकर मंच तक केशव प्रसाद मौर्य और पूजा पाल अगल-बगल बैठे. फूलपुर सीट से बीजेपी के सांसद प्रवीण पटेल समेत भाजपा के कई दूसरे नेता भी यहां मौजूद रहे.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस मौके पर समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल को बधाई दी और यह उम्मीद जताई कि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहेगा. केशव प्रसाद मौर्य से जब यह सवाल किया गया कि क्या पूजा पाल जल्द ही समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होंगी, तो कोई ठोस जवाब देने के बजाय इसे सियासी सवाल बताकर टाल गए. केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा हाथरस मामले में लगाए गए आरोपों पर भी चुप्पी साधे रखी. उन्होंने सिर्फ यही कहा कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सियासी बातें करना ठीक नहीं है. केशव प्रसाद मौर्य ने इस मौके पर यह दावा जरूर किया कि उनकी सरकार प्रयागराज में जल्द ही आयोजित होने वाले महाकुंभ को दिव्य और भव्य स्वरूप देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने दावा किया कि इस बार का महाकुंभ 2019 के आयोजन से भी बेहतर होगा और इसमें देश दुनिया से तकरीबन 50 करोड़ श्रद्धालु आएंगे.

यूपी में फरवरी महीने में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के बाद से समाजवादी पार्टी की महिला विधायक पूजा पाल लगातार बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं. लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार नहीं किया और साथ ही पिछले करीब छह महीनों से सपा के किसी आयोजन में भी शामिल नहीं हुई हैं. इस बीच वह कई बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर चुकी हैं. अपने द्वारा बनवाए गए मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में डिप्टी सीएम केशव समेत भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगाकर और सपा नेताओं से दूरी बनाकर उन्होंने भविष्य की राह के संकेत जरूर दे दिए हैं.

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
आजम खान कल जेल से आ सकते हैं बाहर, बेटे अब्दुल्ला आजम भी होंगे रिहा
Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश
Live: जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, जांच के आदेश
बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज
गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget