UP: राम मंदिर को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तंज, बोले- 'मंदिर भी बनाएंगे, तिथि भी बताएंगे'
KP Maurya on Ram Mandir: अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के बाद अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी राम मंदिर में दर्शन शुरू होने की तारीख को लेकर बयान दिया है. इसको लेकर उन्होंने ट्वीट किया.

UP News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने त्रिपुरा में राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधा था. इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर में दर्शन शुरू करने की तारीख की भी घोषणा कर दी थी. वहीं, इस क्रम में बीजेपी के दूसरे नेता भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने शनिवार को तंज करते हुए ट्वीट किया, 'मंदिर भी बनाएंगे, तिथि भी बताएंगे.'
दरअसल, अमित शाह ने त्रिपुरा रैली में कहा था, '2019 के चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे. राहुल गांधी और सभी को यह सुन लेना चाहिए कि अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर लोगों के लिए 1 जनवरी 2024 को तैयार हो जाएगा.' गृह मंत्री ने कहा था कि कांग्रेस राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए कोर्ट में चली गई थी.
बीजेपी ने सोशल मीडिया के जरिए किया वार
बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल पर एक ग्राफिक्स शेयर किया गया है जिसमें मंदिर खुलने की तारीख लिखी हुई है. इसमें लिखा है, 'जो कहेंगे, सो करेंगे. 1 जनवरी 2024 तक दर्शन हेतु खुल जाएगा राम मंदिर.' इसी ट्वीट को केशव प्रसाद मौर्य ने भी रिट्वीट करते हुए लिखा है 'मंदिर भी बनाएंगे तारीख भी बताएंगे.' बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी अमित शाह के बयान को लेकर जुड़े सवाल पर जवाब दिया था. फडणवीस ने कहा था, 'राहुल गांधी को राम मंदिर में दर्शन के लिए बुलाया जाएगा.'
ये भी पढ़ें - UP News: मदरसों में गैर मुस्लिम बच्चों को लेकर NCPCR के पत्र पर विवाद, राज्य आयोग की सदस्य ने बताई वजह






















