एक्सप्लोरर

'साधु-संत क्या पहनेंगे ये कांग्रेस तय नहीं करेगी', खरगे के बयान पर भड़के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

UP News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सनातन संस्कृति और साधू-संतो पर जो बयान दिया है, मैं उसकी निंदा करता हूं. इसके लिए कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए.

UP Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर जो बयान दिया है उसे लेकर सियासत गरमा गई है. यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनके बयान पर पलटवार किया है. डिप्टी सीएम ने कहा कि साधु संत क्या पहनेंगे ये कांग्रेस पार्टी तय नहीं करेगी. कांग्रेस पार्टी को इस बयाने के लिए माफी मांगनी चाहिए. 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सनातन संस्कृति और साधु-संतो पर जो बयान दिया है, मैं उसकी निंदा करता हूं. इसके लिए कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए. जिस तरह से मुगल अक्रांताओं ने सनातन को खत्म करने का प्रयास किया था, लेकिन फिर भी आज सनातन दुनिया को दिशा दिखा रहा है. उन्होंने कहा कि साधु-संत क्या पहनेंगे ये कांग्रेस पार्टी तय नहीं करेगी, जो खुद भ्रष्टाचार के आकंठ दलदल में डूबी हुई है. 

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर गरमाई सियासत
इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक चुनावी सभा में सीएम योगी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा था और कहा कि कई नेता साधुओं के भेष में रहते हैं और वो अब राजनेता बन गए हैं और कुछ तो मुख्यमंत्री भी बन गए हैं. वो गेरुआ कपड़े पहनते हैं और उनके सिर पर बाल नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी से कहूंगा या तो सफेद कपड़े पहने या अगर आप संन्यासी हैं और गेरुआं कपड़े पहनते हैं तो राजनीति से बाहर जाए. 

खरगे ने कहा कि वे लोगों के बीच नफ़रत फैलाने का काम कर रहे हैं उन्हें बांटने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बंटेंगे तो कटेंगे के नारे पर पलटवार करते हुए कहा कि योगी के मुंह में राम और बगल में छुरी है, साधु के कपड़े पहनते हैं और कहते हैं कि बंटेंगे तो कटेंगे. ये लोग ही बांटने वाले हैं और वो ही काटने वाले हैं. 

बता दें कि यूपी उपचुनाव के बीच सीएम योगी के बंटेंगे को कटेंगे नारे को लेकर पूरी सियासत गरमाई हुई है. बीजेपी के तमाम बड़े नेता जहां हर चुनावी सभा में इस तरह की बातें करते दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सपा-बसपा और कांग्रेस पार्टी समेत तमाम विपक्षी दल इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. 

चंद्रशेखर आजाद ने मंच से CM योगी को दी चुनौती, नगीना सांसद ने गुंडागर्दी का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget