एक्सप्लोरर

UP Crime: मुजफ्फरनगर में कपड़ा व्यापारी से करोड़ों की लूट, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, 5 गिरफ्तार

Muzaffarnagar Crime: घटनास्थल के आस-पास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर 48 घंटे में शनिवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है. साथ ही पुलिस की टीम ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

Muzaffarnagar Crime: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस ने 48 घंटे में करोड़ों रुपये की लूट का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के एक करोड़ एक लाख 40 हजार रुपये, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं. 48 घंटे पहले नगर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी रोड पर स्कूटी सवार एक कपड़ा व्यापारी अर्पित जग्गा को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने रॉड मारकर घायल करने के बाद स्कूटी पर रखे करोड़ों रुपये से भरे दो बैगों को लूट लिया था. घटना को अंजाम देकर बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए मौके से फरार हो गए थे.

इस घटना को चैलेंज के रूप में लेते हुए एसएसपी विनीत जायसवाल ने मामले में एसओजी, सर्विलांस टीम और नगर कोतवाली पुलिस सहित कई टीमों को खुलासे में लगाया था. इन टीमों ने टेक्निकल चीज पर काम करते हुए घटनास्थल के आस-पास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर 48 घंटे में शनिवार को इस मामले का खुलासा कर दिया. टीम ने इस मामले में पांच लुटेरे सुहैल, दानिश, कुलदीप, अक्षित और शुभम को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने लूटी गई एक करोड़ एक लाख 40 हजार की नकदी, लूट के पैसों से खरीदी गई एक आर15 मोटरसाइकिल, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं. साथ ही साथ पुलिस ने बदमाशों से वह रॉड भी बरामद की है, जिससे व्यापारी पर हमला किया गया था.

बैंकों की छुट्टी होने की वजह से व्यापारी ने निकाल लिए थे ज्यादा पैसे

आपको बता दें कि बदमाशों ने उस समय घटना को अंजाम दिया था, जब पीड़ित कपड़ा व्यापारी अर्पित जग्गा बीती 5 अक्टूबर को सुबह-सवेरे गांधी कॉलोनी स्थित अपने आवास से अंसारी रोड स्थित अपनी दुकान पर आ रहे थे. पीड़ित व्यापारी अर्पित जग्गा कपड़े की दुकान के साथ-साथ मनी एक्सचेंज का भी काम करते हैं. इसके चलते उस समय 2 दिन बैंकों की छुट्टी होने के कारण पीड़ित व्यापारी ने पहले ही बैंक से मोटा कैश निकाल लिए थे, जिसे लेकर व्यापारी उस दिन अपनी दुकान पर आ रहे थे, उसी समय बदमाशों ने घटना को अंजाम देते हुए व्यापारी के सिर में रॉड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

एसपी सिटी के नेतृत्व में हुआ था टीम का गठन

इस मामले का खुलासा करते हुए मुजफ्फरनगर के एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 5 अक्टूबर को जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंसारी रोड पर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक कपड़ा व्यापारी है अर्पित, जो अपनी स्कूटी पर जा रहे थे, उसी समय चार अज्ञात बदमाश, जो मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिन्होंने व्यापारी पर रॉड से प्रहार करके कैश से भरा थैला लेकर फरार हो गए. इस संबंध में थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया. वादी की तहरीर पर इस घटना के सफल अनावरण के लिए मेरे द्वारा एसपी सिटी और सीओ सिटी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था. हमारी एसओजी टीम और सर्विलांस टीम को भी इसमें लगाया गया था.

ये भी पढ़ें- Bahraich News: बारावफात के जुलूस के दौरान झंडा हाई वोल्टेज लाइन से टकराया, 6 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

पुलिस ने एक सहयोगी को भी किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि टीम की कड़ी मेहनत और अथक प्रयास के बाद टेक्निकल और मैनुअल इनपुट खंगाले गए. सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे. इसके बाद 48 घंटे में इस पूरी घटना का सफल अनावरण कोतवाली थाना पुलिस की ओर से किया गया और कुल पांच अभियुक्त इसमें गिरफ्तार किए गए हैं. चार घटना को अंजाम देने में और एक इनका सहयोगी, पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से लूटे गए एक करोड़, एक लाख, 40 हजार रुपये नकद और लूट के पैसों से ही खरीदी गई एक नई आर15 मोटरसाइकिल के साथ-साथ दो नए मोबाइल फोन पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद किया है.

एसएसपी को ओर से टीम को दिया गया 25 हजार रुपये का पुरस्कार

एसएसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल पुलिस ने इनके पास से बरामद की है. वह रॉड, जिससे इन्होंने हमला किया था, इनके कब्जे से बरामद हुई है. 2 अवैध तमंचा और कारतूस भी इन बदमाशों के पास से बरामद हुए हैं. इन सभी बदमाशों के खिलाफ थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा इस सराहनीय कार्य को करने के लिए पूरी टीम को 25 हजार के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक अभियुक्त कुलदीप, जिसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जो चोरी और 307 के मुकदमे में पहले भी जेल जा चुका है.

पीड़ित ने पहले 3 से 4 लाख रुपये लूट की कही थी बात

एसएसपी ने बताया कि घटना के समय पीड़ित को डंडे से सर में चोट लगी थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. उस वक्त प्राथमिक जानकारी में व्यापारी द्वारा बताया गया था कि 3 से 4 लाख रुपये लूटे गए हैं. इसके बाद शाम को जब वह होश में पूरी तरीके से आया तो उसने लिखित में पुलिस को सूचना दी कि उसका एक बैग बड़ा और चोरी हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में रुपये थे. इस प्रकार जो उसने पुलिस को सूचना दी, उसी प्रकार से पुलिस ने इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की, जो अब गिरफ्तार हुए हैं, उनके पास से यह सब चीज बरामद की गई है.

ये भी पढ़ें- Watch: यूपी में आफत बनी बारिश, ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेस एस्ट्रा के पास धंसी सड़क, वीडियो वायरल

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget