एक्सप्लोरर

Murder in Bareilly: बरेली में सरेआम सपा नेता के भाई को गोलियों से भूना, शहर में हत्या के बाद सनसनी

Bareilly Murder: बरेली में सपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद से शहर में दहशत फैल गई है. वहीं, पुलिस का कहना है कि, हाल ही में पहले मृतक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था.

Bareilly Crime News: बरेली में सपा नेता के भाई की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथी को लहूलुहान कर दिया गया. घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब युवक बाइक से अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में डिनर करने जा रहा था. सरेआम हुई हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया.

आदिल का कुछ दिन पहले हुआ था विवाद 

बरेली के किला थाना क्षेत्र के जसौली मोहल्ले में समाजवादी युवजन सभा के उपाध्यक्ष यूनुस गद्दी के 20 साल के छोटे भाई आदिल का दो दिन पहले अंजुम, अनम, अजीम का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया था. आदिल के दोस्त नदीम ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे आदिल बाइक से रेस्टोरेंट से खाना लेने जा रहा था, क्योंकि घर पर खाना उसके मन का नही बना था. आदिल के साथ नदीम भी खाना लेने चला गया और लौटते वक्त आदिल जैसे ही अपने घर के पास पहुंचा तभी अंजुम, अनम, अजीम सहित आधा दर्जन लोगों ने आदिल को घेर लिया. आदिल को गाली दी और फिर तमंचे से उसके सीने पर गोली मार दी. आदिल को दोस्त नदीम उसे बचाने को पहुंचा तो दबंगों ने उसे बेरहमी से मार पीटकर लहूलुहान कर दिया. आदिल और नदीम को लेकर परिजन सिटी स्टेशन के पास विनायक हॉस्पिटल पहुचे जहां आदिल की मौत हो गई. 


Murder in Bareilly: बरेली में सरेआम सपा नेता के भाई को गोलियों से भूना, शहर में हत्या के बाद सनसनी

गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगा दिया है

वहीं, घटना की जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि, आदिल का अंजुम, अनम, अजीम और उसके अन्य साथियों से विवाद हो गया था, जिसके बाद उन्ही लोगों ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगा दिया गया है. आदिल डेयरी चलाता था. 

फिलहाल, दो दिन पहले हुए विवाद को अगर पुलिस ने गंभीरता से ले लिया होता तो शायद आदिल की जान बच जाती. कही न कही पुलिस की लापरवाही का नतीजा रहा जो आदिल की हत्या कर दी गई.

ये भी पढ़ें.

Ramlila in Jalaun: 169 साल पुरानी है कोंच की ऐतिहासिक रामलीला, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget