एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Update: सामने आए 26780 नए केस, 24 घंटे में 353 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 26780 नए मामले सामने आए हैं. अब तक राज्य में संक्रमण की चपेट में आने से 14501 लोगों की मौत हो चुकी है. 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का प्रकोप जारी है. बीते 24 घंटों में कोरोना के 26780 नए केस सामने आए हैं और इस अवधि में 353 मरीजों की मौत भी हुई है. नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 14,25,916 तक जा पहुंची है. इस समय राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,59,844 है और अब तक 14,501 लोगों की मौत हो चुकी है. 

353 मरीजों की हुई मौत
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 353 और मरीजों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 26780 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. वहीं, इसी दौरान 28902 मरीज ठीक भी हुए हैं. राज्य में इस समय 259844 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है.

चार करोड़ 22 लाख से ज्यादा नमूनों की हो चुकी है जांच
प्रसाद ने कहा कि 30 अप्रैल तक प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 310783 थी मगर संक्रमण से उबरने की दर बढ़ने की वजह से अब इसमें 51000 से ज्यादा की कमी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 225000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और इनमें से 112000 आरटी पीसीआर टेस्ट थे. प्रदेश में अब तक चार करोड़ 22 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है.

गांवों में कोरोना टेस्टिंग की मुहिम शुरू
इस बीच, राज्य सरकार ने प्रदेश के 97000 गांवों में कोरोना टेस्टिंग की मुहिम शुरू कर दी है. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश के 97000 गांवों में कोविड-19 टेस्टिंग और स्क्रीनिंग का काम शुरू हो गया है. इसके अलावा प्रदेश में टीकाकरण का काम भी समुचित रफ्तार से चल रहा है.

नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं लोग
यूपी में कोरोना संक्रमण के रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश में रोजाना सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है. लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है. हालांकि, राजधानी लखनऊ के लोगों पर इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा है. राजधानी में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

बिजनौर: ग्रामीण इलाकों में तेजी से फैल रहा है कोरोना का संक्रमण, जानें- निगरानी समितियों की हकीकत

फाफामऊ श्मशान घाट पर आपदा को अवसर बनाने में लगे हैं लोग, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget