एक्सप्लोरर

फाफामऊ श्मशान घाट पर आपदा को अवसर बनाने में लगे हैं लोग, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

प्रयागराज के फाफामऊ में कोविड संक्रमितों के लिए बनाये गए श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिये तय रेट से पांच सौ और हजार रूपये ज्यादा वसूलने की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. 

प्रयागराज: कोरोना की इस महामारी में जहां एक ओर लोग दवाइयों से लेकर ऑक्सीजन और अस्पताओं में मरीजों को भर्ती कराने को लेकर खासे परेशान हैं तो वहीं कुछ लोग इस आपदा को भी अवसर बनाने में लगे हैं. संगम नगरी प्रयागराज में कोविड संक्रमितों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में भी ज्यादा पैसे वसूले जाने की शिकायतें लगातार आ रही थीं. इन शिकायतों का पुलिस, प्रशासन और नगर निगम ने संज्ञान लिया और अंतिम संस्कार के लिए चार हजार का रेट भी तय कर दिया है. लेकिन, इसके बावजूद लकड़ी के ठेकेदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. 

पुलिस ने लिया सख्त एक्शन 
फाफामऊ में कोविड संक्रमितों के लिए बनाये गए श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिये तय रेट से पांच सौ और हजार रूपये ज्यादा वसूलने की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. 

ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने अंतिम संस्कार और लकड़ी सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की है. पुलिस ने ठेकेदार श्रीधर मिश्र को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया है. प्रयागराज रेंज के आईजी केपी सिंह का कहना है कि महामारी की आपदा को अवसर में बदलने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आगे लोग इस तरह की कारगुजारियों से बच सकें.

पुलिस लोगों को कर रही है जागरूक 
इसके साथ ही पुलिस लगातार माइक के जरिए अंतिम संस्कार करने आये लोगों को जागरुक भी कर रही है. पुलिस लोगों को अंतिम संस्कार के लिए तय किए गए रेट के बारे में जहां बता रही है, वहीं प्रयागराज में शवों को लाने के लिए नॉन एसी एम्बुलेंस के लिए 1500 और एसी एम्बुलेंस के लिए दो हजार रेट किये जाने की भी जानकारी दे रही है. 

पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई
आईजी प्रयागराज रेंज केपी सिंह के मुताबिक श्मशान घाटों पर भी अंतिम संस्कार के लिए रेट तय करने के बाद नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है, ताकि लोगों को इसकी सही जानकारी हो सके. आईजी के मुताबिक इस तरह से आपदा को अवसर में बदलने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस आगे भी सख्त कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें: 

लखनऊ में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, फिर भी कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोग, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Chitra Tripathi: धर्म का अपमान या kashi का उत्थान..चीन मूर्तियों के विध्वंस का सच क्या? |Manikarnika
Indore News: 24 मौतों के बाद एक्शन मोड में विपक्ष, Mohan सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें? | Rahul Gandhi
PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget