एक्सप्लोरर

UP Corona Update: यूपी में डरा रहा कोरोना! गाजियाबाद और लखनऊ में दर्ज हुए नए मामले

UP Corona News: यूपी के गाजियाबाद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है, इस समय कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 पर पहुंच गई है. जिसमें से 13 मरीज होम आइसोलेशन में है.

UP News: लखनऊ में एक कोरोना का बुजुर्ग मरीज मिला है, करीब 10 दिन पहले धार्मिक यात्रा से लौटे बुजुर्ग की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया था. आज SGPGI लखनऊ में मंगलवार को मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं.

वहीं यूपी के गाजियाबाद में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है, इस समय कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 14 पर पहुंच गई है. जिसमें से 13 मरीज होम आइसोलेशन में है, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है. गाजियाबाद में 4 महीने का शिशु भी कोरोना पॉजिटिव निकला है.

वहीं नोएडा में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, इस समय नोएडा में कोरोना के 10 मामले एक्टिव हैं. नोएडा के बिसरख ब्लॉक की विभिन्न सोसायटियों में रहने वाले अधिकतर कोविड-19 से संक्रमित हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि इस बार के कोविड से ज्यादा खतरा लोगों को नहीं है. हालांकि शहर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी से अपील की है कि वह सतर्कता बरतें.

वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का बयान सामने आ गया है. आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने सोमवार को कहा कि भारत में कोविड-19 संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि ये गंभीर नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार सक्रिय रूप से मामलों की निगरानी कर रही है. 

क्या हैं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़े

इधर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कोविड के नए आंकड़ों भी जारी कर दिए गए हैं. जिसके अनुसार भारत में कोविड के 1,009 मामले हैं, जिनमें केरल (430), महाराष्ट्र (209) और दिल्ली (104) में मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र (4), केरल (2) और कर्नाटक (1) में सात मौतें भी हुई हैं.

(IANS इनपुट के साथ)

Input By : लखनऊ से शहनवाज़
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
कैराना में कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, CCTV से हो रही है निगरानी
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget