एक्सप्लोरर

UP Corona Update: नोएडा में तीसरी लहर के बाद आए कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, जानिए- यूपी समेत बड़े शहरों का हाल

UP Corona Update: दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में तो बीते 24 घंटे में 141 और गाजियाबाद में 50 कोरोना के नए मामले सामने आए है.

UP Corona Update: दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर में तो बीते 24 घंटे में नए मामले तीसरी लहर के बाद अबतक सबसे ज्यादा है. गौतमबुद्ध नगर की बात करें तो पिछले 24 घंटों में यहां पर 141 कोरोना के नए मामले सामने आए है, इनमें से 19 स्कूली बच्चे शामिल हैं. परेशानी की बात ये है कि इस बार स्कूल खुलने की वजह से स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित हो रहे हैं. 
 
गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के आंकडे़
दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर की बात की जाए तो जिले में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, यहां पर एक्टिव मरीजों की संख्या भी सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में इस जिले में 141 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 698 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 128 लोग रिकवर भी हुए हैं. राहत की बात ये है कि जिले में अब तक कोरोना की वजह से किसी की मौत का मामला सामने नहीं आया है. वहीं गाजियाबाद में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए है जबकि 47 रिकवर हुए हैं. जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 309 तक पहुंच गई है.
 
यूपी के बाकी जिलों का हाल
राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर पिछले 24 घंटों में 21 नए मामले सामने आए है और 13 लोग रिकवर हुए हैं. जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 90 हो गई है. आगरा में भी 21 नए मामले सामने आए है और 6 लोग स्वस्थ हुए है, जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 80 है. पूरे प्रदेश की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में यहां पर 295 नए मामले सामने आए है जिसमें से 223 लोग स्वस्थ भी हुए है और एक्टिव मरीजों की संख्या 1463 हो गई है. वहीं मेरठ में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है. 
 
होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं मरीज
गौतमबुद्धनगर में कोरोना के बढ़ते मामले एक ओर जहां लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं वहीं बढ़ते मामलों पर जिले के सीएमओ सुनील कुमार शर्मा ने बताया की जिले में एक्टिव मामले और नए मामलों की संख्या बढ़ रही है लेकिन फिलहाल सभी मरीज होम आइसोलेशन में ही है. किसी की हालत गंभीर नही है. सभी में सामान्य सर्दी-जुखाम वाले लक्षण हैं. स्वास्थ विभाग ने सभी मरीजों पर नजर बना रखी है. 
 
ये भी पढ़ें-
 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget