एक्सप्लोरर

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका खारिज, अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को झटका लगा है. सेशन कोर्ट ने अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मामले में संघर्ष का एलान किया है

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका लगा है. सेशन कोर्ट ने प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की जमानत खारिज कर दी है. कांग्रेस पार्टी अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का मन बना चुकी है. लखनऊ पुलिस की दलील और दस्तावेज देखने के बाद कोर्ट ने सोमवार को लल्लू की जमानत खारिज कर दी. लखनऊ की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रही थी. लल्लू पर बसों की सूची देने और फर्जीवाड़े का आरोप है.

बसों की सूची में फर्जीवाड़े का आरोप

आपको बता दें कि यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को इससे पहले 26 मई को भी जमानत नहीं मिली थी. गौरतलब है क‍ि अजय कुमार लल्लू की जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. पूरे मामले की बता करें तो प्रवासी श्रमिकों को बस उपलब्ध करनावे के लिये कांग्रेस ने यूपी की योगी सरकार बसों की सूची दी थी और इस सूची में फर्जीवाड़ा करने के मामले में अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उन्हें लखनऊ पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया गया था. लल्लू को गोसाईगंज स्थित जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है. जेल में बने क्वारंटाइन बैरक में उन्हें रखा गया है. कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कांग्रेस द्वारा श्रमिकों की मदद के लिए 1000 बस चलवाने की अनुमति मांगी थी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू राजस्थान बार्डर पर लाई गई बसों को यूपी सरकार के अधिकारियों को हैंडओवर करने आगरा गये थे. लेकिन राज्य सरकार की अनुमति नहीं मिलने के बाद अजय लल्लू कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करने लगे. पुलिस ने उनके खिलाफ आगरा में लॉकडाउन तोड़ने और लखनऊ में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दिया गया. इसके बाद लखनऊ पुलिस ने आगरा जाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस गिरफ्तारी का विरोध किया है. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि सरकार के खिलाफ हम संघर्ष करेंगे.

ये भी पढ़ें.

यूपी मिशन 2022: प्रदेश में BJP की 6 बड़ी वर्चुअल रैलियां, कोरोना काल में ऐसे साधेगी वोटर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से मारपीट, दारोगा लाइन हाजिर
बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं से मारपीट, दारोगा लाइन हाजिर
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget