एक्सप्लोरर

यूपी में विधायक निधि में दो करोड़ रुपये बढ़ाने की मांग, आराधना मिश्रा बोलीं- 'महंगाई बढ़ रही है'

UP MLA Fund: विधायक आराधना मिश्रा ने कहा है कि विधायक निधि से जो एक किलोमीटर लंबी सड़क 20 या 30 लाख रुपये में बनती थी, अब वह 40 या 50 लाख रुपये में बन रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने मंगलवार को सरकार से विधायकों के वेतन को महंगाई सूचकांक से जोड़ने और उनकी निधि में दो करोड़ रुपये का इजाफा करने की मांग की. बजट पर चर्चा के दौरान यह मांग रखते हुए उन्होंने कहा, “सदन में 80 फीसदी विधायक ऐसे हैं, जो अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने में सक्षम नहीं हैं. उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों का काम करने के लिए 40-50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाकर पैरवी करनी होती है.”

आराधना मिश्रा ने कहा, “विधायकों को जो वेतन मिलता है, उसे या तो पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए या फिर उसे कम से कम महंगाई सूचकांक से जोड़ दिया जाए, ताकि उन्हें बार-बार वित्तीय परेशानियों का सामना न करना पड़े.” उन्होंने कहा, “महंगाई बढ़ रही है. विधायक निधि से जो एक किलोमीटर लंबी सड़क 20 या 30 लाख रुपये में बनती थी, अब वह 40 या 50 लाख रुपये में बन रही है. तो विधायक निधि कम से कम दो करोड़ रुपये बढ़ाकर सात करोड़ कर दी जाए. साथ ही प्रत्येक विधायक को 200 हैंडपंप आवंटित किए जाएं.”

बजट में कुछ भी नया और तर्कपूर्ण नहीं- विधायक
मिश्रा ने बजट को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “वर्तमान बजट हाथी के दांत की तरह है. यह मात्र दिखाने के लिए है, बाकी इस बजट में कुछ भी नया और तर्कपूर्ण नहीं है. वित्तीय वर्ष 2024-25 का यह आखिरी महीना चल रहा है, लेकिन अभी तक पिछले बजट का मात्र 55 प्रतिशत ही खर्च हुआ है. चिकित्सा विभाग में 54 प्रतिशत, ऊर्जा विभाग में 60 प्रतिशत, लोक निर्माण विभाग में 50 प्रतिशत, कृषि विभाग में 50 प्रतिशत और शिक्षा विभाग में मात्र 60 प्रतिशत बजट ही खर्च हुआ है.”

कांग्रेस नेता ने कहा, “राजस्व अधिशेष की बात हमारे वित्त मंत्री जी हमेशा कहते हैं, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के जो आंकड़े हैं, उनके अनुसार वह यह बताना भूल जाते हैं कि देश का दूसरे नंबर का सबसे ज्यादा कर्जदार प्रदेश अगर कोई है, तो वह उत्तर प्रदेश है. इस राज्य पर 7.7 लाख करोड़ की देनदारी है और इस बजट में भी 51 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने की बात है. यानी प्रदेश में प्रति व्यक्ति 34,000 रुपये से अधिक का कर्ज है. वर्ष 2016-17 में यह 18,000 रुपये था.”

ICC Champion Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर क्या बोले सीएम योगी?

आम आदमी पर पड़ेगा बोझ- विधायक
विधायक ने कहा, “यह जो बड़ा बजट दिया गया है, उसकी धनराशि कहां से आएगी? बजट में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संग्रह में 57 प्रतिशत, राज्य उत्पादन शुल्क के संग्रह में 30 प्रतिशत और विद्युत कर एवं शुल्क के संग्रह में 16 प्रतिशत की वृद्धि की बात कही गई है. ये लक्ष्य कैसे पूरे किए जाएंगे. इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष बोझ आम आदमी पर पड़ेगा.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget