एक्सप्लोरर

'जनता से माफी मांगें सीएम योगी', कठमुल्ला वाले बयान पर भड़के कांग्रेस नेता अजय राय

Kanpur News: यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा को बीजेपी वाले खुद हमसे सिफारिश कराते हैं अपने बच्चों के एडमिशन के लिए कि उनके बच्चों को मिशनरी स्कूलों में एडमिशन मिल जाए.

UP News: यूपी से लेकर केंद्र तक की राजनीति में सरकार और विपक्ष के बीच अलग-अलग मुद्दों पर वार पलटवार चल रहा है. वहीं इन दिनों यूपी में सरकार विपक्ष पर हमलावर है तो दूसरी ओर विपक्ष सरकार के बयानबाजी और उसे घेरते हुए दिख रहे हैं. यूपी विधानसभा में अलग-अलग भाषा और बोली का प्रमोशन चल रहा है, ऐसे में उर्दू को लेकर भी बवाल बढ़ रहा है. विपक्ष का कहना है कि सरकार मुस्लिम और उर्दू भाषा दोनों के विरोध में है. 

इस मामले पर कानपुर पहुंचे यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने यूपी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लेकर अपनी बयानबाजी पर जनता से माफी मांगने की बात कह डाली. कानपुर में अलग-अलग कई निजी कार्यक्रमों में शिरकत करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से मुखातिब होकर सरकार पर जोरदार हमला बोला.

कांग्रेस नेता अजय ने कहा कि सरकार अपनी करनी और नाकामी को छुपाने के लिए अलग अलग मुद्दों को उठाकर अपनी नाकामी छुपा रही है. फिर चाहे, वो उर्दू भाषा का मुद्दा हो या फिर कठमुल्ला जैसे शब्दों से की गई बयानबाजी. वहीं अजय राय ने कहा कि बीजेपी और संघ के लोग विपक्ष पर निशाना साधते हैं कि हम अपने बच्चों को अंग्रेजी मीडिया में पढ़ना चाहते हैं और आम लोगों के बच्चों को साधारण स्कूलों पढ़ने के लिए भेजना चाहते हैं. लेकिन हम बताना चाहते हैं कि बीजेपी और संघ के लोग सबसे ज्यादा अपने बच्चों को मिशनरी और अच्छे स्कूलों में भेजने की कोशिश करते हैं.

 योगी सरकार अपनी नाकामियों को छुपा रही है- अजय राय

अजय राय ने कहा को बीजेपी वाले खुद हमसे सिफारिश कराते हैं अपने बच्चों के एडमिशन के लिए कि उनके बच्चों को मिशनरी स्कूलों में एडमिशन मिल जाए. बीजेपी और आरएसएस के लोग खुद अपने बच्चों को मिशनरी स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं, पहले अपनी स्थित देखें फिर तंज करें.  इसी बीच बात करने के दौरान राय ने कहा कि योगी सरकार अपनी नाकामियों को छुपा रही है. उर्दू भाषा को लेकर छिड़े बवाल पर कहा कि उर्दू का देश के लोगों से चोली दामन का साथ है ये कभी नहीं छूटेगा. 

यूपी में 403 सीटों पर तैयारीय कर रही है कांग्रेस

मिशन 27 को लेकर गठबंधन पर अजय राय ने बताया कि हम 403 सीटों को लेकर तैयारियां कर रहे हैं. बाकी गठबंधन कितना रहेगा या नहीं रहेगा ये शीर्ष नेतृत्व तय करेगा लेकिन हमारी सभी सीटों पर तैयारियां हैं. वर्तमान समय में यूपी कांग्रेस की सभी कमेटियां भंग चल रही हैं लेकिन जल्द ही पूरे प्रदेश में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. 

बीजेपी सरकार जनता से किए वादों को भूलना चाहती है- अजय राय 

अजय राय ने कहा कि सरकार जनता के किए गए तमाम वादों को भूलना चाहती है वो चाहते नहीं है कि जनता इन्हें याद न करे इस लिए कठमुल्ला और उस जैसे बयान देकर अपनी नाकामियों को छुपा रही है. इसके लिए सरकार को कठमुल्ला जैसे बयान पर समाज के सभी लोगों से माफी मांगनी चाहिए.

 मिशन 27 के लिए बड़ी रणनीति में जुटी कांग्रेस

फिलहाल अजय राय ने सरकार को अपने तंज से घेर लिए लेकिन राय के आक्रामक अंदाज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस मिशन 27 के लिए बड़ी रणनीति में है. प्रदेश भर में कांग्रेस  की सभी इकाइयां वर्तमान में भंग है लेकिन नए दायित्व और जिम्मेदारी को लेकर प्रदेश में कांग्रेस बड़ा बदलाव करने जा रही है. जो शायद कांग्रेस को 27 के लिए मजबूत करेगी और सरकार के लिए बड़ी चुनौती भी साबित हो सकती है.

UP में एक्सप्रेस-वे और हाईवे के किनारे नहीं होंगी शराब की दुकानें, होली से पहले CM योगी का सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget