एक्सप्लोरर

UP Politics: 'जनता से माफी मांगे या फिर इस्तीफा दें अमित शाह', विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की मांग

कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च की शुरुआत की गई. हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर लेकर मार्च निकाला गया.

UP News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के बाद अब मामला सियासी रंग ले चुका है. उनके इस बयान के विरोध में बीएसपी ने पहले विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था. लेकिन अब बीएसपी के बाद कांग्रेस भी विरोध प्रदर्शन कर रही है. प्रयागराज में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन मंगलवार को किया है. 

संगम नगरी प्रयागराज में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अपमान पर गृह मंत्री से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है. कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि गृहमंत्री देश की जनता से माफी मांगे या फिर इस्तीफा दें. इस दौरान उन्होंने हाईकोर्ट अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

इसके बाद कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के नेतृत्व में पैदल मार्च की शुरुआत की गई. हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पोस्टर लेकर मार्च निकाला गया. नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला. वहीं अंबेडकर चौराहे से सुभाष चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया. 

UP Politics: BSP की राह चली कांग्रेस तो केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'यह ढोंग नहीं चलेगा क्योंकि...'

इस्तीफे की मांग की
दूसरी ओर बीएसपी भी राज्य में अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर रही है. गौरतलब है कि बीएसपी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीम राव आंबेडकर के संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया और उनके पद से इस्तीफे की मांग की.

इससे पहले मायावती ने सोमवार को 'एक्स' पर कहा था कि केंद्रीय गृहमंत्री की टिप्पणी के संदर्भ में उनकी पार्टी मंगलवार को देशभर के जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेगी. उन्होंने इसे सफल बनाने की सर्व समाज से अपील भी की थी. बसपा प्रमुख के आह्वान पर उप्र के जिला मुख्यालयों पर मंगलवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget