एक्सप्लोरर

UP Politics: BSP की राह चली कांग्रेस तो केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'यह ढोंग नहीं चलेगा क्योंकि...'

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- करहल में दलित बेटी की हत्या और आंबेडकर जी की मूर्ति तोड़ने पर सपा की चुप्पी, बसपा का बार-बार रंग बदलना और कांग्रेस का घड़ियाली आंसू बहाना, इनके असली चरित्र को उजागर करता है.

UP News: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर अमित शाह की कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में विपक्षी दलों के आंदोलन-प्रदर्शन की घोषणा कर दी है. इसके बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि अब समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस का यह ढोंग नहीं चलेगा क्योंकि जनता इनकी सच्चाई समझ चुकी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाल में राज्यसभा में आंबेडकर को लेकर उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस और बसपा ने मंगलवार को आंदोलन-प्रदर्शन की घोषणा की है. इस बीच, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उप मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मौर्य ने कहा, ‘‘भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना जीवन दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया, लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस ने उनके विचारों का इस्तेमाल केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए किया.’’

गिरेबान में झांकने की सलाह दी
उन्होंने कहा, ‘‘करहल में दलित बेटी की हत्या और आंबेडकर जी की मूर्ति तोड़ने पर सपा की चुप्पी, बसपा का बार-बार रंग बदलना और कांग्रेस का घड़ियाली आंसू बहाना, इनके असली चरित्र को उजागर करता है.’’ मौर्य ने इसी पोस्ट में कहा, ‘‘जो लोग गृहमंत्री अमित शाह जी के बयान को तोड़-मरोड़कर नौटंकी कर रहे हैं, उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.’’

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘बाबा साहेब के आदर्शों का इन दलों ने बार-बार अपमान किया है.’’ डिप्टी सीएम ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के जरिए बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं. अब सपा, बसपा और कांग्रेस का यह ढोंग नहीं चलेगा. जनता इनकी सच्चाई समझ चुकी है.’’

ट्रिपल तलाक कानून सपा सांसद इकरा हसन ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- मुस्लिम मर्दों को...

बीएसपी के बाद कांग्रेस का ऐलान
इससे पहले, बसपा की प्रमुख मायावती ने सोमवार को ‘एक्स’ पर अपील की थी, ‘‘केंद्रीय गृहमंत्री से संसद में बाबा साहेब विरोधी टिप्पणी को वापस लेने की मांग को लेकर बसपा द्वारा मंगलवार को देश भर में जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की सर्व समाज से अपील.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाबा साहेब के नाम पर छलावे की राजनीति करने वालों से सावधान रहना जरूरी है.’’ कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने सोमवार को पत्रकारों से कहा था, ‘‘हम बाबा साहेब और संविधान का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम तत्काल अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हैं. हम भाजपा के इस घटिया कृत्य के लिए वृहद स्तर पर इसका विरोध करेंगे.’’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसी क्रम में कांग्रेस मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में ‘बाबा साहेब आंबेडकर सम्मान मार्च’ का आयोजन करेगी एवं गांवों में चौपालों के माध्यम से भाजपा की दलित विरोधी सोच को उजागर किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget