एक्सप्लोरर

UP: गोरखपुर में CM योगी ने किया जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण, कहा- 'उन्होंने लोकतंत्र को...'

UP News: गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान सीएम ने लोकतंत्र की स्थापना में उनके योगदान को याद किया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में असुरन चौराहे के सुंदरीकरण का लोकार्पण किया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जय प्रकाश नारायण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में लोकतंत्र को पुनर्जीवित किया. 

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के तानाशाही के कारण जब एक बार लगा था कि भारत का लोकतंत्र दम तोड़ देगा, तब लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने उसे पुनर्जीवित करके नया जीवन दिया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सच्चे अनुयायी जयप्रकाश नारायण ने अपना जीवन भारत-भारतीयता और जीवन मूल्यों के लिए आगे बढ़ाया था. 

जय प्रकाश नारायण के योगदान को किया याद

सीएम योगी ने कहा कि जयप्रकाश जी के नाम पर सत्ता हासिल करने वालीं सरकारें वो नहीं कर पाईं, जो हमने किया. उन्होंने देश के साथ ही अपना जीवन दूसरे लोगों के लिए जिया. हमारा सौभाग्य है कि जयप्रकाश  जी के गांव के स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड का स्वास्थ्य केंद्र बनाने के साथ ही उसका नामकरण किया.

सीएम योगी ने कहा कि यूपी व बिहार की सीमा पर सिताब दियारा गांव है जहां उनका जन्म यहीं हुआ था. उन्होंने 1977 में अपने गांव में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की मांग की थी और कहा था कि स्वास्थ्य केंद्र का नाम उनकी धर्मपत्नी प्रभावती जी के नाम पर रख दिया जाए, लेकिन जयप्रकाश जी के नाम पर सत्ता हासिल करने वालीं पिछली सरकारें यह नहीं कर पाईं. 

सीएम ने बेहतरीन सुंदरीकरण के लिए दी बधाई

जिला प्रशासन, गोरखपुर विकास प्राधिकरण व नगर निगम को धन्यवाद देते हुए सीएम योगी ने कहा कि जयप्रकाश जी की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए चौराहे के चौड़ीकरण के दौरान मूर्ति पुनर्स्थापित कर इसका बेहतरीन सुंदरीकरण किया है. यह अन्य केंद्रों के लिए नई प्रेरणा है. 

इस कार्यक्रम में सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान, चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी आदि मौजूद रहे. 

यूपी के इस जिले में स्कूलों के मर्जर पर हाईकोर्ट ने लगाई स्टे, 21 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget