एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने पढ़ाई मजबूत करने के लिए उठाया बड़ा कदम, मास्टर ट्रेनर्स को मिला खास प्रशिक्षण

Lucknow News: सरकार का मकसद है कि प्रदेश के सभी छोटे बच्चों को पढ़ाई के शुरुआती स्तर पर ही मजबूत किया जाए. इसके लिए प्रशिक्षकों को खेल और गतिविधियों के जरिए पढ़ाई कराने के तरीके सिखाए गए.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों की नींव मजबूत करने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है. इसी कड़ी में निपुण भारत मिशन के तहत प्रदेश के 13 जिलों से आए 50 मास्टर ट्रेनर्स को छह दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक लखनऊ के दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान (एसआईआरडी) में हुआ.

सरकार का मकसद है कि प्रदेश के सभी छोटे बच्चों को पढ़ाई के शुरुआती स्तर पर ही मजबूत किया जाए. इसके लिए प्रशिक्षकों को खेल और गतिविधियों के जरिए पढ़ाई कराने के तरीके सिखाए गए. साथ ही यह भी सिखाया गया कि बच्चों की देखभाल और उनकी शिक्षा को कैसे बेहतर किया जा सकता है. यह सारी तैयारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर की जा रही है.
 
क्या था प्रशिक्षण का फोकस?

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य था कि मास्टर ट्रेनर्स बच्चों को पढ़ाने के नए-नए तरीके सीखें, ताकि बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करें और स्कूल जाने में उन्हें खुशी मिले. प्रशिक्षण में कक्षा प्रबंधन की नई तकनीकों, गतिविधि आधारित पढ़ाई और राष्ट्रीय व राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा (फाउंडेशनल स्टेज) पर खास जोर दिया गया.
 
सरकार चाहती है कि हर जिले में ऐसे शिक्षक तैयार किए जाएं जो छोटे बच्चों के विकास को सही दिशा दे सकें. इसलिए इस प्रशिक्षण में प्रदर्शन, अभ्यास सत्र और समूह चर्चाओं के जरिए भी सिखाया गया कि असली कक्षा में इन तरीकों को कैसे अपनाया जाए.

बेसिक शिक्षा मंत्री का बयान

प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा, “यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में बालवाटिका लक्ष्यों को पूरा करने और बच्चों की शुरुआती पढ़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक नया अध्याय है. जल्दी ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में मास्टर ट्रेनर्स तैयार कर ईसीसीई शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा. इससे बुनियादी शिक्षा और मजबूत होगी.”

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जुलाई 2021 में निपुण भारत मिशन शुरू किया था. इसका मकसद है कि साल 2026-27 तक देश के हर बच्चे को कक्षा 3 तक पढ़ना, लिखना और गणित के मूल ज्ञान में दक्ष बनाना है. उत्तर प्रदेश इस मिशन को पूरे जोश के साथ लागू कर रहा है और बच्चों की नींव मजबूत करने में तेजी से काम कर रहा है.

यूपी की सना की जिंदगी भारत-PAK के रिश्तों में उलझी, बॉर्डर से ही वापस भेजा घर

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
UP News: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
UP News: योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget