एक्सप्लोरर

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आरोप- कांग्रेस ने चोरी-छिपे संविधान में जोड़ी थी धारा 370

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान में चोरी-छिपे धारा 370 को जोड़ने का कुत्सित कार्य किया तो प्रखर विरोध स्वतंत्र भारत में श्याम प्रसाद मुखर्जी ने किया.

लखनऊ: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर सीएम ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी देशभक्त, स्वतंत्र सेनानी, शिक्षाविद थे. जब देश आजाद हुआ तो स्वतंत्र भारत में उन्होंने उद्योग मंत्री के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दी, देश को विज़न दिया.

इस मौके पर अपने भाषण में सीएम ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा. सीएम ने कहा कि कांग्रेस की कथित तुष्टिकरण की नीतियों के कारण श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस से अलग हटकर भारत माता की सेवा में खुद को समर्पित किया. कांग्रेस ने संविधान में चोरी छिपे धारा 370 को जोड़ने का कुत्सित कार्य किया तो प्रखर विरोध स्वतंत्र भारत में श्याम प्रसाद मुखर्जी ने किया. उन्होंने नारा दिया एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे. उन्होंने इसके खिलाफ आंदोलन चलाया. 

पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर को विकास से जोड़ा- योगी

योगी ने कहा कि एक साजिश का शिकार बन 1953 में आज ही के दिन उनका महा बलिदान भारत की एकता का आधार बना. सीएम ने कहा कि श्याम प्रसाद ने जो सपना देखा था उसे पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने साकार किया. 5 अगस्त 2019 को कश्मीर में धारा 370 को पूरी तरह समाप्त करते हुए विकास की नई रूपरेखा तैयार कर जम्मू कश्मीर को विकास से जोड़ा. आतंकवाद के समूल नाश के संकल्प को आगे बढ़ाया. 

सीएम योगी ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर नए ओज और तेज के साथ विकास की मुख्य धारा से जुड़ लोकतंत्र की नई भोर के साथ आगे बढ़ रहा. अनुसूचित जाति, जनजाति, बंजारा, गुर्जर समाज के लोगों को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा. संविधान प्रदत्त अधिकार वहां हर नागरिक को मिल रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

सलमान खुर्शीद बोले- यूपी में प्रियंका गांधी कांग्रेस की कप्तान, गठबंधन के लिए किसी से नहीं चल रही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
गृहमंत्री अमित शाह से मिले सपा के दो बागी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget